अभी हाल ही में इंटरनेट पर एक मोशन पोस्टर वायरल हो रहा है। बता दें फिल्म कुल्ली द पावर ऑफ़ डेविल के मोशन पोस्टर के वायरल होने के पीछे बहुत वजहें हैं। जिनमे से खास वहज है इस मोशन पोस्टर में बोला गया डायलाग। मोशन पोस्टर में एक पृष्ठभूमि आवाज़ है जो एक किन्नर शैतान की है, और वह कह रहा है, “जब भगवान ने इस सृष्टि का निर्माण किया, नर व मादा को बनाया, तो फिर मुझे क्यों बनाया?” डरावने म्यूजिक और ग्राफ़िक्स के साथ एक भयानक आवाज़ के पीछे छिपे दर्द से भरा हुआ यह एक डायलाग है।
कोमल नाहटा ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर पर कैप्शन लिखा है कि ‘अखिल पाराशर द्वारा निर्देशित और वरदान सिंह द्वारा रोंगटे खड़े कर देने वाले संगीत से सुसज्जित, आगामी हॉरर फिल्म ‘कुल्ली: द पावर ऑफ डेविल’ के मोशन पोस्टर के साथ एक रोमांचकारी अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताती है जो अपने जन्म से नाखुश है।’ दरअसल इस मोशन पोस्टर के जरिये समाज द्वारा सताए गए किन्नर के दर्द को बयां किया गया है। इस पोस्टर ने इंटरनेट पर एक ऐसा हंगामा मचा दिया है कि लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।
मोशन पोस्टर के वायरल होने की दूसरी वजह इसका बैकग्राउंड म्यूजिक बताया जा रहा है जो बेहद ही डरावना है। वरदान सिंह द्वारा दिए गए इस बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ न सिर्फ ऑडिएंस कर रही है। यह म्यूजिक इस हॉरर फ़िल्म के माहौल को और भी डरावना बना देता है।
इस मोशन पोस्टर ने किन्नरों के दर्द को साफ़ दिखाया है और उनके संघर्ष को सामने लाया है। ‘कुल्ली: द पॉवर ऑफ डेविल’ कैसे एक नई दुनिया का उद्घाटन करता है और कैसे यह फ़िल्म आने वाले समय में समाज को दिशानिर्देश करती है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines