Actress Stuck in Dubai Flood: दुबई में जरा सी बारिश के बाद क्या हाल हो गया है ये तो अब पूरी दुनिया जानती है। हाल ही में बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने खुद दुबई का वो खौफनाक नजारा दिखाया था, जिसे देखने के बाद फैंस भी होश खो बैठे थे। दुबई में बाढ़ भी आ सकती है, ये किसी ने भी नहीं सोचा था। लेकिन अब जब बाढ़ आई है तो वहां फंसे लोगों का क्या हाल होगा? इसका अंदाजा अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से लगाया जा सकता है। इस वीडियो को खुद टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस ने शेयर किया है, जो उस मुसीबत का करीब से सामना कर चुकी हैं।
दुबई की बाढ़ से एरिका फर्नांडिस का वीडियो वायरल
बता दें, जब दुबई में बाढ़ आई तो ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ (Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi) और ‘कसौटी जिंदगी की’ (Kasautii Zindagi Kay) की लीड एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) भी वहां मौजूद थीं। दरअसल, एक्ट्रेस काफी समय पहले ही दुबई शिफ्ट हो चुकी हैं। अब वो काम के सिलसिले में ही मुंबई आती हैं। ऐसे में जब दुबई में बाढ़ आई तो एक्ट्रेस वहीं अपने दुबई वाले घर में थीं। अब उन्होंने उस दिन का शॉकिंग वीडियो शेयर कर अपने साथ हुई पूरी घटना सुनाई है। एक्ट्रेस को पहले तो बारिश में बड़ा मजा आ रहा था और वो बालकनी में बैठकर समोसों को एन्जॉय करते हुए मौसम के मजे ले रही थीं। लेकिन फिर इस बारिश ने भायक रूप ले लिया।
एक्ट्रेस ने सुनाई 16 अप्रैल की भयानक कहानी
उनकी खुशी की वजह देखते ही देखते टेंशन का कारण बन गई। अब इस घटना पर एक्ट्रेस ने लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एरिका ने लिखा- ‘मैं उन सभी लोगों के लिए आभार जताना चाहती हूं जिन्होंने दुबई में आए तूफान के दौरान हमारा हालचाल लिया। शुरुआत कभी-कभी होने वाली बारिश में बिताए फन वे में हुई थी, लेकिन यह बाद में एडवेंचर बन गया। यह सिर्फ कोई बारिश नहीं थी, यह नेचुरल था और इसने UAE के अधिकांश हिस्से को प्रभावित किया। इसकी शुरुआत 16 अप्रैल को लगभग 12:45 बजे हल्की हवा के साथ हुई, फिर बिजली गिरी और बारिश हो गई। वक्त बीतता गया बारिश तेज होती रही, में एक्साइटेड थी क्योंकि मुझे बारिश पसंद है। कुछ घंटों बाद ही काले बादलों ने शहर को ढक दिया और चंद मिनटों में दिन में रात हो गई।’
यह भी पढ़ें: पति ने ही लीक कर दी मशहूर एक्ट्रेस की ‘टॉयलेट से प्राइवेट तस्वीर’, इंटरनेट पर मचा बवाल
फैंस को हुई एक्ट्रेस की चिंता
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘यह सबसे मजबूत दौर था। हवाएं बेहद तेज थीं, चीजों को खिलौनों की तरह उड़ा रही थी। हमने जल्दी बालकनी की सभी चीजों को सेक्योर किया, दूसरों की बालकनी से फर्नीचर और बाकी चीजों को उड़ते हुए देखा। अचानक कुछ भी दिखना बंद हो गया। बारिश के मजे लेने के बावजूद, कुछ ही देर में डर घर कर गया। हम अपने घर में लीक हो रहे पानी को साफ करने लगे। शुक्र है, हम सभी सुरक्षित हैं। आइए उन सभी को भी याद करते हैं जिन्होंने बाढ़ में अपनी जान गवा दीं।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि उन्हें कुछ नहीं हुआ। साथ ही यूजर्स एक्ट्रेस को अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
7 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
12 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
13 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
14 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
15 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
16 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
17 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
18 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines