Kuch Kuch Hota Hai 25 Years: हम एक बार जीते हैं…हम एक बार मरते हैं…शादी भी एक बार होती है और प्यार भी एक बार ही होता है…यह डायलॉग सुनने के बाद आपको हिंदी सिनेमा की बेहद रोमांटिक फिल्म कुछ कुछ होता है याद आ गई होगी। इस खूबसूरत सी फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड सितारों के रूप में शामिल थे। 90 के दौर में यह रोमांटिक फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी। यह फिल्म आज भी सिनेमा लवर्स की पसंद बनी हुई है। 16 अक्टूबर को इस फिल्म को 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर मेकर्स फैंस को जबर्दस्त तोहफा देने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: लागत भी नहीं निकाल पा रही ‘मिशन रानीगंज’, सरपट दौड़ रही ‘फुकरे 3’ और ‘जवान’
करण जौहर ने किया एलान
‘कुछ कुछ होता है’ 16 अक्टूबर को 25 साल पूरे कर रहा है, जहां फैंस यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि स्टार कास्ट इस दिन को कैसे सेलिब्रेट कर रहे है, वहीं करण जौहर ने एक बड़ी घोषणा की है। करण जौहर ने फिल्म से ‘तुझे याद ना’ रीमेक का एलान किया है, साथ ही फिल्म मेकर ने फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग की भी डेट का खुलासा किया है।
थिएटर्स में लें मजा
बता दें कि बतौर डायरेक्टर करण जौहर की यह पहली फिल्म थी। करण जौहर ने खुद इसकी घोषणा की है। जानकारी देते हुए करण जौहर ने लिखा, ‘हम एक बार जीते हैं एक बार मरते हैं…कुछ कुछ होता है की स्क्रीनिंग का मौका भी एक बार ही मिलता है।’ फैंस टिकट बुक करके इस फिल्म का थिएटर्स में फिर से मजा ले सकते हैं।
दूसरी पोस्ट भी की शेयर
वहीं, कुछ कुछ होता का दूसरा पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘कुछ कुछ होता है के 25 साल पूरा होने के मौके पर धर्मा प्रोडक्शन प्यार और दोस्ती के मैजिक के साथ आपको आमंत्रित करता है। पीवीआर में 15 अक्टूबर को स्पेशल फैन स्क्रीनिंग।’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
19 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines