पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने पाकिस्तान से ले लिया है। भारत के इस बदले से पूरा पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। आम जनता से लेकर पाक स्टार्स तक इस हमले से बौखलाए उठे हैं। हिंदुस्तान के इस कदम से पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें पाकिस्तानी खुद इस बात को कह रहे हैं। इस बीच अब पाक एक्ट्रेस कुबरा खान ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि आज रात कोई सोया होगा। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा?
क्या बोलीं कुबरा खान?
दरअसल, lougpakistan नाम के एक पाकिस्तानी इंस्टाग्राम पेज ने अपने अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कुबरा खान का बयान है और एक्ट्रेस का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि आज रात कोई सो रहा होगा। हमारी रक्षा के लिए लड़ रहे हमारे सैनिकों को शक्ति भेज रही हूं। अल्लाह के बाद हम आप पर भरोसा करते हैं और हमें आप पर गर्व है। अल्लाह हम सबकी रक्षा करें।
लोगों ने यूं किया रिएक्ट
वहीं, कुबरा खान का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि पाकिस्तान के चार टुकड़े। दूसरे यूजर ने कहा कि ये लड़ाई आतंक के खिलाफ है, ना कि पाकिस्तानी लोगों के। तीसरे यूजर ने कहा कि हम तो अच्छे से सोए, तुम ही घर से भाग रहे हो। एक और ने कहा कि आतंकियों को घर में पनाह दोगे तो यही होगा।
Kubra Khan
‘ऑपरेशन सिंदूर’
इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले बाद से पूरा हिंदुस्तान बेहद गुस्से में था और इस हमले का बदला चाहता था। भारत ने इसका जवाब देते हुए अपना बदला पूरा कर लिया है। भारत का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सफल रहा।
यह भी पढ़ें- ‘बेशर्म हो तुम लोग…’, Nadia Khan का पाक स्टार्स पर क्यों फूटा गुस्सा?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines