जैसे ही मुंबई में फिल्म ‘कुबेर’ का गाना ‘पिप्पी पिप्पी डम डम डम’ लॉन्च हुआ, वहां का माहौल जोश और स्टार्स की मौजूदगी से भर गया। फिल्म के तीनों स्टार- नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना ने स्टेज पर आते ही धमाकेदार एंट्री की और इवेंट को यादगार बना दिया। इस इवेंट की शुरुआत एक सरप्राइज के साथ हुई। फिल्म का टीजर एक बार नहीं बल्कि दो बार लगातार दिखाया गया। जब पहली बार टीजर चला, तो लोग इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने दोबारा दिखाने की जोरदार मांग की। टीजर काफी दमदार और दिलचस्प था, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
इसके बाद गाने की बारी आई- ‘पिप्पी पिप्पी डम डम डम’। यह एक ब्रेकअप सॉन्ग है, लेकिन इसमें एक नर्सरी राइम की तर्ज पर कुछ अलग ही अंदाज दिखाया गया है। यह गाना फिल्म की हलचल और अलग टोन को बखूबी दर्शाता है।
नागार्जुन ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, “मैं आप सबका बहुत आभारी हूं। यह फिल्म मेरे लिए बहुत मायने रखती है। यह उस वक्त मेरे पास आई जब मैं सोच रहा था कि अब आगे क्या किया जाए। मैं एक जैसे रोल बार-बार नहीं कर सकता। पिछले 15 सालों से मैं डायरेक्टर शेखर कम्मुला के साथ काम करना चाहता था। जब उन्होंने ये फिल्म ऑफर की, तो मैंने बिना सोचे ही हां कह दिया। उनका काम मैंने देखा है, वे बहुत ही सच्चे फिल्ममेकर हैं।”
धनुष ने क्या बताया ?
धनुष ने बताया, “कुबेरा मेरे दिल के बहुत करीब है और इससे जुड़ी शूटिंग के अनुभव भी काफी अलग रहे। हमने डम्पयार्ड्स, कचरे के ट्रकों के बीच शूटिंग की, लेकिन हर अनुभव कुछ सिखाता है। हमारी टीम बहुत अच्छी और पॉजिटिव थी। मैं अक्सर इवेंट्स में नहीं आता, लेकिन यह फिल्म प्रमोशन डीजर्व करती है।”
रश्मिका ने क्या कहा ?
रश्मिका ने कहा, “अगर आप ‘गुरिल्ला शूट’ के बारे में जानते हैं, तो समझ सकते हैं कि यह शूटिंग कितनी अलग रही होगी। हम पूरे दिन दौड़ते-भागते कैमरे के साथ शूट करते रहे और सोचते रहे कि जल्दी गाड़ी में बैठें। हमें यह भी नहीं पता होता था कि शॉट कैसा आ रहा है, क्योंकि मॉनिटर तक देखने का वक्त नहीं मिलता था, लेकिन शेखर सर जैसे डायरेक्टर के साथ काम करना बहुत शानदार रहा। हम सभी ने दिल से मेहनत की है और उम्मीद करती हूं कि आप सभी को यह फिल्म पसंद आएगी।”
फिल्म के बारे में
इस फिल्म को सुनील नारंग और पुस्कुर राम मोहन राव ने श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी और अमीगोज क्रिएशंस प्रा. लि. के बैनर तले बनाया है। इसे विपुल अग्रवाल और मनीष वसिष्ठ ने को-प्रोड्यूस किया है, जबकि मुगाफी नॉर्थ इंडिया के लिए फिल्म का प्रजेंटेशन और डिस्ट्रीब्यूशन देख रहा है। ‘कुबेरा’ का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर शेखर कम्मुला ने किया है और इसका म्यूजिक मशहूर संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने दिया है। फिल्म में नागार्जुन, धनुष और रश्मिका लीड रोल में हैं। यह फिल्म पांच भाषाओं- तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी, जिससे इसका स्केल पूरे देश में फैला हुआ है। ‘कुबेरा’ 20 जून 2025 को रिलीज की जाएगी।
ये भी पढ़ें- करण जौहर ने ‘Herd Mentality’ को बताया बॉलीवुड का सबसे बड़ा मुद्दा, डायरेक्टर ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines