पॉपुलर एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने एक शॉकिंग खुलासा किया है। क्रिस्टल डिसूजा ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा आया था, जब उन्होंने सिर्फ बिस्कुट खाकर अपना पेट भरा था। एक्ट्रेस ने सच अब भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट पर रिवील किया है। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उस वक्त उनकी मदद के लिए कौन आगे आया था? क्रिस्टल डिसूजा के साथ ये किस्सा तब हुआ था, जब भारत में लॉकडाउन लगा था।
लॉकडाउन में बिस्कुट खाकर क्रिस्टल ने काटे थे दिन
आपको बता दें, उनकी बिस्कुट खाकर लॉकडाउन काटने वाली कहानी में एक ट्विस्ट है। क्रिस्टल डिसूजा सिर्फ इसलिए बिस्कुट खाकर दिन नहीं काट रही थीं क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे और वो राशन की तंगी का सामना कर रही थीं। यहां मामला कुछ और है। क्रिस्टल डिसूजा ने बताया है कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता। क्रिस्टल ने एक किस्सा सुनाया जब निया शर्मा उनके घर आई थीं और उन्होंने चाय की डिमांड की थी। तो क्रिस्टल ने डीप-डीप वाली चाय बनाकर दे दी और निया ने उसके बाद क्रिस्टल को अपने घर लेजाकर बढ़िया चाय पिलाई थी।
लॉकडाउन के फर्स्ट हाफ में सिर्फ बिस्किट्स खाए
क्रिस्टल डिसूजा ने कहा, ‘मुझे कुछ भी बनाना नहीं आता। मैगी में भी कभी-कभी गड़बड़ हो जाती है।’ क्रिस्टल डिसूजा ने बताया कि पहले वो मुंबई में फैमिली के साथ रहती थीं, लेकिन बड़े होने के बाद वो अकेले शिफ्ट हो गई हैं। हालांकि, उनके घर पर कुक है। क्रिस्टल ने आगे खुलासा किया कि लॉकडाउन में उनके साथ कुक नहीं था। तो उन्होंने बिस्कुट खाए। क्रिस्टल बोलीं, ‘यार मैंने बिस्किट्स खाए हैं। लॉकडाउन के फर्स्ट हाफ में मैंने बिस्किट्स खाए, फिर मेरी फ्रेंड है एकता, उन्होंने कॉल किया और बोला कैसा चल रहा है लॉकडाउन? क्या कर रही है? तो मैंने कहा मैं हाइड एंड सीक खा रही हूं।’
यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi को हुआ डेंगू? तेज बुखार के बावजूद करती दिखीं काम
एकता कपूर ने खाना भिजवाकर की थी क्रिस्टल डिसूजा की मदद
उनकी ये बात सुनकर एकता ने हैरान होकर कहा, ‘हाइड एंड सीक खा रही हूं…. ठीक है और ब्रेकफास्ट में क्या खाया था?’ तो क्रिस्टल ने आगे कहा, ‘मैंने कहा बॉर्बन खाया था।’ तो एकता ने कहा, तुम पागल हो।’ इसके बाद वो रोज क्रिस्टल डिसूजा के घर खाना भेजती थीं और एक्ट्रेस रोज खाने की नई फरमाइश करती थीं। आपको बता दें, क्रिस्टल डिसूजा की ये दोस्त जो उनके इतना काम आई हैं वो एकता कपूर हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
9 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
12 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
13 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines