Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी. वहीं बाद में इन सितारों ने बॉलीवुड में एंट्री की और ऑडियंस के दिलों पर छा गए. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जो अपनी टीवी शोज से घर-घर में फेमस हुईं. वहीं पिछले साल 2025 में उनके एक गाने ने ऑडियंस का दिल जीत लिया और वो सुपरस्टार बन गईं. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि क्रिस्टल डिसूजा की बात कर रहे हैं. 1 मार्च को एक्ट्रेस अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए इस खास मौके पर एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं.
करियर की शुरुआत
क्रिस्टल डिसूजा ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में की थी. इस दौरान उन्हें ‘काहे ना कहे’ टीवी शो के लिए चुना गया था. हालांकि इस सीरियल से उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी. इसके बाद एक्ट्रेस ‘क्या दिल में है’ शो में नजर आईं. इसके बाद एक्ट्रेस साल 2008 में ‘कस्तूरी’ और ‘किस देश में है मेरा दिल’ में दिखाई दीं. इन शोज से एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में पहचान मिली.
यह भी पढ़ें: 23 साल पुरानी सलमान खान की फिल्म में दिखेगी रियल लव स्टोरी, सिनेमाघरों में दोबारा हुई रिलीज
कैसे मिली पहचान?
वहीं साल 2011 में एक्ट्रेस की लाइफ पूरी तरह बदल गई. इस दौरान एक्ट्रेस का ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ सीरियल रिलीज हुआ. इस शो में क्रिस्टल के साथ करण टैकर और निया शर्मा भी लीड रोल में थे. ये शो इतना सुपरहिट हुआ कि इस शो से क्रिस्टल घर-घर में फेमस हो गईं. टीवी शोज के साथ-साथ एक्ट्रेस ने वेब सीरीज में काम किया. साल 2019 में रिलीज हुई इस सीरीज का नाम ‘फिट्ट्रैट’ है. इसके बाद से उन्हें ओटीटी पर भी पहचान मिली.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता? जिनके साथ फिल्मी रही एक्टर की लव स्टोरी
एक आइटम सॉन्ग ने बनाया स्टार
पिछले साल 2025 में एक्ट्रेस ‘धुरंधर’ फिल्म के ‘शरारत’ सॉन्ग में नजर आईं. इस गाने के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी फेमस हो गईं. आज उनका नाम भी स्टार की लिस्ट में शामिल हो गया है. इस गाने में क्रिस्टल के साथ आयशा खान ने भी डांस किया था. आयशा और क्रिस्टल के डांस स्टेप्स आज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं. बता दें ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है.
संबंधित खबरें
काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
32 mins agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
5 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
6 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
7 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
9 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
18 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
19 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines