Krushna Abhishek Updates About Wife Kashmera Shah Accident: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह के साथ विदेश में भयानक हादसा हो गया। अब पति कृष्णा ने पत्नी कश्मीरा की हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया है कि आखिर उनके साथ भयंकर हादसा कैसे हो गया। दरअसल कश्मीरा शाह मॉल में थीं और वो अचानक शीशे से टकरा गईं जिसके बाद उन्हें कांच लग गया और वो घायल हो गईं। कृष्णा अभिषेक ने बताया है कि पत्नी का काफी खून बह गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
कृष्णा अभिषेक ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट?
कश्मीरा शाह के बारे में हेल्थ अपडेट देते हुए पति कृष्णा ने SCREEN के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि ये एक बड़ा हादसा था। कश्मीरा मॉल में थीं और अचानक शीशे से टकरा गईं। कांच के टुकड़े उनके शरीर में लग गए, जिसके बाद उनका बहुत सारा खून बह गया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक कृष्णा ने कहा कि ‘कश्मीरा के साथ इतना भयंकर हादसा हुआ था कि वो बोल भी नहीं पा रही थीं। कश्मीरा शाह फिलहाल खतरे से बाहर हैं और अब उनकी हालत स्थिर है।’
कश्मीरा शाह के एक्सीडेंट पर ननद का रिएक्शन
टाइम्स ऑफ इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कश्मीरा शाह की ननद आरती सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें भाभी कश्मीरा शाह के एक्सीडेंट के बारे में पता चला वो सभी बहुत घबरा गए थे। लेकिन राहत की बात ये है कि अब कश्मीरा की हालत स्थिर है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स उनकी देख-रेख कर रहे हैं।
कृष्णा अभिषेक क्यों नहीं गए यूएस?
इसके अलावा कृष्णा अभिषेक ने ये भी बताया कि उनकी पत्नी की मदद के लिए लॉस एंजिल्स से उनके फैमिलीडॉक्टर भी पाम स्प्रिंग्स के लिए रवाना हो चुके हैं। कृष्णा ने कहा, ‘मेन चोट उनके चेहरे पर है, लेकिन अब वो सुरक्षित हैं। मैं लगातार शूटिंग कर रहा हूं क्योंकि कश्मीरा की हालत अब बेहतर है नहीं तो मैं भी सीधा यूएस के लिए रवाना हो जाता।’ आपको बता दें फिलहाल कृष्णा अभिषेक भारती सिंह के साथ एक शो को होस्ट कर रहे हैं और इसलिए उसकी शूटिंग में वो बिजी हैं।
यह भी पढ़ें: ‘भयानक एक्सीडेंट था, बहुत ज्यादा खून बह गया’, Krushna Abhishek ने पत्नी Kashmeera Shah का दिया हेल्थ अपडेट
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
29 mins ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
3 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
3 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
5 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
5 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
6 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
6 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
16 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines