'वो मॉल में थी और अचानक...', कैसे हुआ Kashmera Shah का भयानक एक्सीडेंट? पति Krushna Abhishek ने बताया

Krushna Abhishek Updates About Wife Kashmeera Shah Accident: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह के साथ भयानक हादसा हो गया। अब पति कृष्णा ने बताया है आखिर कश्मीरा के साथ कैसे हुआ ये हादसा।

कश्मीरा शाह एक्सीडेंट

कश्मीरा शाह एक्सीडेंट

विज्ञापन

Krushna Abhishek Updates About Wife Kashmera Shah Accident: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह के साथ विदेश में भयानक हादसा हो गया। अब पति कृष्णा ने पत्नी कश्मीरा की हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया है कि आखिर उनके साथ भयंकर हादसा कैसे हो गया। दरअसल कश्मीरा शाह मॉल में थीं और वो अचानक शीशे से टकरा गईं जिसके बाद उन्हें कांच लग गया और वो घायल हो गईं। कृष्णा अभिषेक ने बताया है कि पत्नी का काफी खून बह गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

कृष्णा अभिषेक ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट?

कश्मीरा शाह के बारे में हेल्थ अपडेट देते हुए पति कृष्णा ने SCREEN के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि ये एक बड़ा हादसा था। कश्मीरा मॉल में थीं और अचानक शीशे से टकरा गईं। कांच के टुकड़े उनके शरीर में लग गए, जिसके बाद उनका बहुत सारा खून बह गया। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक कृष्णा ने कहा कि ‘कश्मीरा के साथ इतना भयंकर हादसा हुआ था कि वो बोल भी नहीं पा रही थीं। कश्मीरा शाह फिलहाल खतरे से बाहर हैं और अब उनकी हालत स्थिर है।’

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

कश्मीरा शाह के एक्सीडेंट पर ननद का रिएक्शन

टाइम्स ऑफ इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कश्मीरा शाह की ननद आरती सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें भाभी कश्मीरा शाह के एक्सीडेंट के बारे में पता चला वो सभी बहुत घबरा गए थे। लेकिन राहत की बात ये है कि अब कश्मीरा की हालत स्थिर है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स उनकी देख-रेख कर रहे हैं।

कृष्णा अभिषेक क्यों नहीं गए यूएस?

इसके अलावा कृष्णा अभिषेक ने ये भी बताया कि उनकी पत्नी की मदद के लिए लॉस एंजिल्स से उनके फैमिलीडॉक्टर भी पाम स्प्रिंग्स के लिए रवाना हो चुके हैं। कृष्णा ने कहा, ‘मेन चोट उनके चेहरे पर है, लेकिन अब वो सुरक्षित हैं। मैं लगातार शूटिंग कर रहा हूं क्योंकि कश्मीरा की हालत अब बेहतर है नहीं तो मैं भी सीधा यूएस के लिए रवाना हो जाता।’ आपको बता दें फिलहाल कृष्णा अभिषेक भारती सिंह के साथ एक शो को होस्ट कर रहे हैं और इसलिए उसकी शूटिंग में वो बिजी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ