Krishna Abhishek Gave Kashmeera Shah Health Update: फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह का एक्सीडेंट हो गया। वो विदेश में थीं और अचानक एक मॉल में उनके ऊपर शीशा गिर गया जिसकी वजह से उनका काफी खून बह गया है। कश्मीरा का हेल्थ अपडेट देते हुए पति कृष्णा अभिषेक ने बताया कि एक्सीडेंट काफी बड़ा था, जिसकी वजह से एक्ट्रेस बोल भी नहीं पा रही थीं। ‘स्क्रीन’ से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कृष्णा ने पत्नी का हेल्थ अपडेट दिया है।
कश्मीरा शाह के साथ हादसा
यूएसए के पाम स्प्रिंग्स में टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह एक दुर्घटना का शिकार हो गईं। कश्मीरा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इस हादसे के बारे में जानकारी दी और फैंस को बताया कि वो अस्पताल में हैं। कश्मीरा ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें खून से सने हुए कपड़े दिखाई दे रहे थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीरा ने बताया कि वो फिलहाल इमरजेंसी रूम में हैं और बाद में बात कर पाएंगी।
कृष्णा अभिषेक ने बताया कैसे हुआ एक्सीडेंट?
कश्मीरा के पति कृष्णा अभिषेक इस वक्त भारत में हैं और शूटिंग के लिए जा रहे थे। ‘स्क्रीन’ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने अपनी पत्नी की हालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कश्मीरा को काफी ज्यादा चोट आई है, लेकिन अब वो सुरक्षित हैं और स्थिति बेहतर हो रही है। कृष्णा ने कहा, ‘यह एक बड़ा और भयानक हादसा था। वो एक मॉल में थीं और अचानक शीशे से टकरा गईं। पूरा कांच उनके शरीर में लग गया।’
उन्होंने आगे कहा, ‘वो अभी बात नहीं कर पा रही हैं क्योंकि काफी खून बह गया था। लेकिन उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और अब वो सुरक्षित हैं। ये मेरे लिए सबसे जरूरी बात थी, वरना मैं अभी तुरंत अपना टिकट बुक कर लेता। वो पाम स्प्रिंग्स में हैं, लॉस एंजिल्स में नहीं, इसलिए मैं थोड़ा चिंतित था। अगर वो लॉस एंजिल्स में होतीं, तो हमारे वहां बहुत सारे दोस्त होते, जो उनके पास भागते।’
कश्मीरा शाह ने शेयर किया इंस्टाग्राम पोस्ट
इस हादसे के बाद कश्मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद भगवान, मुझे बचाने के लिए। ये एक बड़ी दुर्घटना थी। कुछ बड़ा होने वाला था… लेकिन छोटा से हादसे से ही टल गया। उम्मीद है कि चेहरे पर कोई दाग नहीं रहेगा। हर दिन को एक पल में जीना चाहिए। मुझे वापस आने का इंतजार है। आज अपने परिवार को बहुत याद कर रही हूं।’
यह भी पढ़ें: Karanveer Mehra को Bigg Boss 18 में दोहरा झटका, टॉप 5 से बाहर और छिनी अहम पावर
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
27 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines