Krushna Abhishek In The Kapil Sharma Show: ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की वापसी हो गई है। जब कृष्णा अभिषेक ने इस शो को छोड़ा था तो उनके फैंस तो निराश हुए ही थे, साथ ही शो की टीआरपी पर भी असर पढ़ा था।
अब एक बार फिर से कृष्णा अभिषेक की वापसी से उनके फैंस खुश हो गए हैं। इसको लेकर कृष्णा का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो सपना के अवतार में नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सभी खुशी से झूम रहे हैं।
‘द कपिल शर्मा शो’ में हुई कृष्णा अभिषेक की वापसी
दरअसल, सोनी चैनल ने ‘द कपिल शर्मा शो’ के लेटेस्ट प्रोमो को शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि- कृष्णा अभिषेक सपना के रोल में नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि- “हाय फैंस मेरे पास आपके लिए एक बड़ी गुडन्यूज है, मैं वापस आ गई और अब मेरा मसाज पार्लर यहां खुल जाएगा।”
देखो कौन लौट कर आया है?
वहीं, इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि- “देखो कौन लौट कर आया है? हमारी अपनी सपना, जो बना लेती है सबको अपना!” इसी के साथ अब कृष्णा अभिषेक सपना के रोल में ऑडियंस को खूब हंसाएंगे।
यूजर कर रहे कमेंट्स
इस प्रोमो वीडियो को देखकर फैंस बहुत खुश हो गए हैं और कमेंट्स करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि- ‘अब मजा आ गया ना भिड़ू।’ वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा कि- ‘अच्छा मूव सोनी, वरना TKSS उबाऊ और फीका लग रहा था।’
एक और अन्य ने लिखा कि- ‘कृष्णा शो में आया नहीं, बल्कि उसे लाया गया है, क्योंकि उसे बिना शो की टीआरपी अच्छी नहीं आ रही थी।’ साथ ही एक और अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- “कृष्णा अभिषेक के बिना द कपिल शर्मा शो कुछ भी नहीं है।”
कृष्णा की वापसी से बहुत खुश हैं फैंस
बता दें कि बीते साल सितंबर में कृष्णा अभिषेक ने कपिल शर्मा शो छोड़ दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा था कि- कृष्णा और मेकर्स के बीच पैसे और कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कोई इश्यू था। बीते कुछ टाइम पहले मेकर्स और कृष्णा के बीच मीटिंग भी हुई थी और मेकर्स और चैनल उन्हें लगातार वापसी के लिए कह रहे थे। अब शो में कृष्णा की वापसी हो रही है और फैंस इसको लेकर बहुत खुश हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
10 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines