Laughter Chefs Season 2: ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 1’ की तरह ही सीजन 2 भी बेहद एंटरटेनिंग लग रहा है। कुछ ही दिनों में लोगों को इस शो की आदत लग गई है और सभी फैमिली के साथ इस शो को एन्जॉय कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में ये शो लोगों का फेवरेट शो बन चुका है। पॉपुलर सेलेब्स को कुकिंग करता देख दर्शकों को भी मजा आ रहा है। किसी को शो में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) पसंद आ रही हैं, तो कोई अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का फैन है। इनके अलावा एल्विश यादव (Elvish Yadav) भी इस सीजन खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
लाफ्टर शेफ्स के कंटेस्टेंट्स की फीस रिवील
ऐसे में फैंस भी सोच में पड़े हैं कि कोई टीवी की पॉपुलर बहू है तो कोई बिग बॉस का विनर, तो इनमें से वो कौन-सा कंटेस्टेंट होगा जो इस शो के लिए सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रहा होगा? इतने बड़े स्टार्स शो में एक साथ हैं कि सबसे महंगा कंटेस्टेंट कौन होगा? ये लोग समझ नहीं पा रहे हैं। अगर आप भी यही सोच रहे हैं? ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट का नाम रिवील हो गया है। इतना ही नहीं बाकी कंटेस्टेंट्स भी इस शो के लिए कितनी फीस चार्ज कर रहे हैं वो भी रिवील हो गया है।
अंकिता, रुबीना और एल्विश में कौन ले रहा ज्यादा फीस?
आपको बता दें, इस शो में 12 सेलिब्रिटीज कंटेस्टेंट बने हुए हैं और जोड़ी में काम कर रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट पिछले सीजन भी नजर आए थे और कुछ सेलेब्स इस सीजन में शो से जुड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुबीना दिलैक, एल्विश यादव और कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। जबकि अंकिता लोखंडे एक एपिसोड के लिए इनसे ज्यादा फीस वसूल रही हैं। अंकिता हर एपिसोड के करीब 3 लाख ले रही हैं। दूसरी तरफ अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) और सुदेश लेहरी (Sudesh Lehri) हर एपिसोड के 1 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Salman Khan को कौन करेगा रिप्लेस, Bigg Boss OTT 4 का नया होस्ट किसे बनाएंगे मेकर्स?
‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का सबसे महंगा कंटेस्टेंट कौन?
सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और विक्की जैन (Vicky Jain) 1.2 लाख और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra), समर्थ जुरेल (Samarth Jurel), अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) 55-75 हजार रुपये एक एपिसोड की फीस ले रहे हैं। हालांकि, अगर आपको लग रहा है कि अंकिता इस शो की हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट हैं तो आप गलत हैं। ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट एक एपिसोड के 6 लाख चार्ज कर रहा है और वो कोई और नहीं बल्कि कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines