Krushna Abhishek and Kiku Sharda Massive Fight video: नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो इस बार कपिल की वजह से नहीं कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की वजह से चर्चा में है। शो के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के बीच झगड़ा होते दिख रहा है। हालांकि इस वीडियो के पीछे की सच्चाई अब तक सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो में दोनों एक्टर शूटिंग को लेकर बहस करते दिख रहे हैं। जब इस बारे में कीकू से बात की गई तो उन्होंने कमेंट करने से इनकार कर दिया।
कपिल के शो के मुख्य चेहरे हैं कृष्णा और कीकू
कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा दोनों नेटफ्लिक्स पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के मुख्य चेहरे हैं। शो में दोनों की दोस्ती की मिसाल दी जाती है। कॉमिक एक्ट में भी दोनों एक साथ ही नजर आते हैं। कपिल के शो में कॉमेडी के लिए जाने जाते कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा का इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों शूटिंग के मुद्दे पर गर्मागर्म बहस करते नजर आए और टीम दोनों को शांत कराने के प्रयास में है। कपिल वीडियो में दिखाई नहीं दिए।वीडियो को देखते ही दोनों के फैंस हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: Netflix पर भारत में छाए ये 5 शोज, एक तो रिलीज होते ही बना ऑडियंस की पहली पसंद!
क्या है कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के वीडियो में
कॉमेडियन कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक के बीच कथित बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कीकू शारदा इरीटेटिंग टोन में कहते हैं कि टाइम पास कर रहा हूं। इस पर कृष्णा जवाब देते हैं, तो फिर ठीक हैं आप कर लो, आप कर लो भाई। कोई प्रॉब्लम नहीं है, मैं जाता हूं यहां से। झल्लाए कीकू तब कहते हैं कि बात वो नहीं है। बात यह है कि अगर मुझे बुलाया गया है तो अपना काम खत्म कर लूं न पहले।
कृष्णा कहते हैं कि भाई, आई लव यू एंड रिस्पेक्ट यू। मैं अपनी आवाज को बढ़ाना नहीं चाहता। इसपर कीकू कहते हैं आवाज ऊंची करने की बात नहीं है। आप इसको गलत तरीके से लेकर जा रहे हो। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शंस सामने आए हैं। कुछ ने इसे शरारत बताया तो कुछ ने इसे पब्लिक स्टंट करार दिया।
यह भी पढ़ें: Kapil Sharma की ‘दादी’ को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर, मोटी रकम देने को तैयार मेकर्स
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
37 mins agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
1 hr agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
2 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
3 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
3 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
11 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
13 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
15 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines