'झनक' के फैंस को झटका! फेमस एक्टर छोड़ेगा शो, 20 साल का लीप बना कारण?

स्टार प्लस के शो ‘झनक’ में 20 साल का लीप आने वाला है। कहानी आगे बढ़ने के बाद कुछ नए किरदारों की एंट्री हो सकती है। वहीं शो का फेमस किरदार इसे छोड़ने का मूड बना चुका है।

krushal ahuja quit jhanak after show taking 20 years leap

Jhanak TV Show File Photo

स्टार प्लस का फेमस टीवी शो ‘झनक’ जल्द ही अपनी नई कहानी के साथ दर्शकों को एंटरटेन कर सकता है। मेकर्स शो में 20 साल का लीप लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। ये गुड न्यूज फैंस के लिए बड़ा झटका भी साबित हो सकता है क्योंकि लीप के साथ ही शो का मुख्य किरदार इसे अलविदा कहने का मूड बना चुका है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद कृशाल आहूजा का कहना है, जो इस शो में अनिरुद्ध का किरदार प्ले कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ‘झनक’ में लीप आने के बाद कुछ नए किरदारों की शो में एंट्री होगी।

कृशाल आहूजा ने खुद किया कंफर्म

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘झनक’ के अनिरुद्ध यानी कृशाल आहूजा ने खुद इस शो को छोड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने शो में लीप आने के बाद इसे छोड़ने की पुष्टि कर डाली है। कृशाल का कहना है कि ‘हां, मैं शो छोड़ रहा हूं। मुझे कल ही टीम की ओर से जानकारी दी गई। झनक टीम का एक मेल मुझे आया था। इसमें हमें शो के लीप के बारे में जानकारी दी गई थी।’ कृशाल आहूजा ने आगे कहा, ‘शो में लीप आने के बाद कहानी काफी अलग हो जाएगी। मेरे किरदार (अनिरुद्ध) की जर्नी आने वाले लीप के साथ खत्म हो जाएगी।’

हिबा नवाब के बारे में क्या बोले एक्टर?

जब कृशाल से उनकी को-एक्ट्रेस हिबा नवाब को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं अभी किसी और के बारे में नहीं जानता हूं। यहां तक कि हिबा के बारे में भी मुझे नहीं पता है। टीम को कल मेल आया और आज मैं अकेले शूटिंग कर रहा हूं। मुझे अपने को-स्टार्स से मिलने का मौका नहीं मिला है। इसलिए मैं नहीं बता सकता हूं कि लीप आ जाने के बाद कौन-कौन शो छोड़कर जा रहा है। हां, लीप आ रहा है।’

‘अनुपमा’ की राह पर ‘झनक’

दरअसल, बीते दिनों से ‘झनक’ में 20 साल के लीप आने की चर्चा हो रही थी। इसके बाद से चर्चा थी कि शो के मेन लीड कृशाल आहूजा और हिबा नवाब दोनों ही इसे अलविदा कह सकते हैं। कृशाल ने तो कंफर्म कर दिया है कि वह फाइनली शो छोड़ने का प्लान बना चुके हैं लेकिन हिबा को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। कुल मिलाकर देखा जाए तो ‘झनक’ भी ‘अनुपमा’ की राह पर चल दिया है। रुपाली गांगुली के शो में भी लीप आने के बाद पुराने किरदारों ने शो छोड़ दिया था। उनकी जगह पर नए लोगों की शो में एंट्री हुई थी।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ