Agastya Pandya Viral Video: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक जबसे अलग हुए हैं, तबसे ही दोनों किसी ना किसी वजह से चर्चा में आते रहते हैं। जबसे दोनों ने अपने अलग होने का ऐलान किया है, तबसे ही दोनों की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में आने से नहीं चूकती है। हालांकि इस बार हार्दिक या नताशा नहीं बल्कि उनका बेटा अगस्त्य चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर अगस्त्य का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिससे यूजर्स भी कंफ्यूज हो रहे हैं। आखिर माजरा क्या है? आइए जानते हैं…
पंखुड़ी का हाथ छोड़ दूर गया अगस्त्य
दरअसल, इंटरनेट पर अगस्त्य पांड्या का एक वीडियो सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक इवेंट के दौरान का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी, अगस्त्य को बेहद प्यार से अपने पास बुलाने की कोशिश करती है और अगस्त्य का हाथ पकड़ना चाहती हैं, लेकिन अगस्त्य उनका हाथ झटक देता है और ऐसा लगता है मानों अगस्त्य को पंखुड़ी से डर लग रहा है और वो एकदम सहम जाता है।
पंखुड़ी के पास जाने से मना करता है अगस्त्य
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है अगर आप इसे देखेंगे तो आपको भी यही लगेगा कि शायद अगस्त्य, पंखुड़ी से डर रहा है। ना सिर्फ इतना बल्कि इसके बाद भी जब वीडियो में पंखुड़ी, अगस्त्य को अपने पास बुलाने की कोशिश करती हैं, तो अगस्त्य मना कर देती है और मौजूद दूसरी लड़की के पीछे छिप जाता है। हालांकि ये साफ नहीं है कि अगस्त्य, जिस लड़की के पास जाता है, वो उसी के साथ आई है या फिर कोई अजनबी है।
अगस्त्य के चेहरे पर अलग ही डर
बाद में वही लड़की अगस्त्य का हाथ पकड़ उसे वहां से ले जाती है और इस दौरान भी अगस्त्य के चेहरे पर एक अलग ही डर देखा जा सकता है। अगस्त्य एकदम सहमा हुआ बस छिपने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो अगस्त्य, हार्दिक की भाभी को देखकर ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं।
अगस्त्य के ऐसा रिएक्ट करने की वजह क्या?
अब बच्चे के मन में क्या आया और क्यों उसने इस तरह का बर्ताव किया, ये तो वही जानता है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कमेंट किए हैं कि अगर बच्चा कंफर्टेबल नहीं है, तो क्यों कर रहे हो। दूसरे यूजर ने कहा कि शायद वो उसके पास नहीं जाना चाहता। एक और ने लिखा कि इसकी मम्मी कहां हैं? इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस वीडियो पर किए हैं।
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rajesh ने फिल्म सेट पर लेडीज के लिए की खास डिमांड, बोले- दूसरों के बारे में क्या….?
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines