KRK Slams Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में साई पल्लवी (Sai Pallavi), लारा दत्ता (Lara Dutta), सनी देओल (Sunny Deol) और यश (Yash) जैसे तमाम बड़े स्टार्स दिखाई देंगे। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है और फैंस को पता चला है कि इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आने वाले हैं, उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, अब रणबीर कपूर फिल्म क्रिटिक केआरके के निशाने पर आ गए हैं।
रणबीर ने खुद को बताया धार्मिक
आपको बता दें, हाल ही में रणबीर कपूर एक पॉडकास्ट का हिस्सा बने और एक्टर ने इस दौरान कुछ ऐसी बातें कर दीं जो केआरके को पसंद नहीं आईं। बस फिर क्या था रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर केआरके ने आड़े हाथों ले लिया। बता दें, रणबीर ने अपने बयान में कहा था कि उनके पिता ऋषि कपूर काफी धार्मिक थे। हालांकि, उनकी मां कम धार्मिक हैं। ऐसे में उनके घर पर हर दिन और हर त्योहार पर पूजा होती है और यही सब देखते हुए वो बड़े हुए हैं। रणबीर ने कहा कि उन्होंने भगवान पर काफी विश्वास है और जब भी वो मुसीबत में होते हैं तो भगवान को याद करते हैं और इससे उन्हें अच्छा लगता है।
सनातन धर्म पर है रणबीर कपूर का विश्वास
इतना ही नहीं रणबीर कपूर ने ये भी दावा किया है कि वो सनातन धर्म में विश्वास रखते हैं और बीते कुछ सालों में एक्टर ने इसके बारे में पढ़ना भी शुरू कर दिया है। दरअसल, वो जानना चाहते हैं कि ये क्या है और इससे क्या हो सकता है। एक्टर सनातन धर्म के बारे में गहराई में जानना चाहते हैं और जब भी वो पूजा करते हैं तो भगवान से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। अब रणबीर कपूर की ये सब बातें सुनकर केआरके ने उनका मजाक सरेआम उड़ा दिया है।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi में फाइट के बाद Asim और Abhishek की फीस ने किया दंग, कौन ले रहा है डबल फीस?
केआरके ने एक्टर की बात सुन कर दिया ट्रोल
केआरके ने अब एक ट्वीट कर लिखा, ‘बस यही वजह है कि रणबीर कपूर बिना मटन, चिकन खाए रह नहीं सकता! शाम को बिना दारू पिए सो नहीं सकता! और हफ्ते में 2-4 बार माल का सेवन भी कर लेता है!’ अब रणबीर के नॉन वेजीटेरियन होने पर केआरके ने मजे ले लिए हैं। बता दें, भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर असल जिंदगी में मांसाहारी हैं इस बात को लेकर रणबीर की ट्रोलिंग नहीं रुक रही है। वहीं, अब केआरके ने फैंस को एक बार फिर ये मुद्दा याद दिला दिया है और उनका ये ट्वीट भी वायरल हो गया है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines