KRK Reaction On Salman Khan Attack: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) आज सुबह से ही खबरों में बने हुए हैं। उनके घर पर हुई गोलीबारी देख सभी लोग सन्न हैं। एक तरफ फैंस और एक्टर के करीबी इस हादसे के बाद टेंशन में हैं और सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ अब सेलिब्रिटीज भी इस मामले पर रिएक्ट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सलमान को लेकर फिक्र जता रहे हैं। इसी बीच अब भाईजान के दुश्मन KRK का इस मामले पर रिएक्शन सामने आ गया है। अब KRK ने ट्वीट कर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर विवादित रिएक्शन दे दिया है।
केआरके ने सलमान से फिर लिया पंगा?
केआरके का लेटेस्ट ट्वीट देख भाईजान उन पर एक बार फिर केस ठोक सकते हैं। केआरके ने फिर से खुलेआम सलमान से पंगा ले लिया है और वो उन पर भारी पड़ सकता है। पहले तो सलमान घर के बाहर हुए अटैक की वजह से ही गुस्से में होंगे ऊपर से केआरके का ट्वीट देख उनकी दबंगई जाग सकती है। पहले ही इन दोनों की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच चुकी है, जिसके बाद कुछ समय के लिए तो केआरके सीधे हो गए थे लेकिन अब लगता है एक बार फिर भाईजान का खौफ उनकी नजरों में कम हो गया है। चलिए देखते हैं अब केआरके ने इस मामले पर क्या कहा है।
फायरिंग को बताया सलमान का पब्लिसिटी ड्रामा
केआरके ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ये सब सल्लू का किया ड्रामा है। सल्लू इंडिया का सबसे बड़ा गैंगस्टर है और बाकी सभी गैंगस्टर्स उसके लिए काम करते हैं। उन्होंने सुबह 5 बजे क्यों शूट किया, जब सब लोग सो रहे थे। उसने पब्लिसिटी और सिम्पथी के लिए यह सब इंतजाम किया होगा! क्योंकि वह जानता है कि मैं यह रिवील करने जा रहा हूं कि उसने सुशांत सिंह (Sushant Singh) के साथ क्या किया।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट ने इंटरनेट की दुनिया में सबका अटेंशन लूट लिया है।
यह भी पढ़ें: मशहूर फिल्ममेकर के सामान के साथ हुई छेड़छाड़, Air India को लगाई फटकार
फैंस भी सुशांत का नाम सुन हैरान
एक तरफ तो फैंस केआरके को उनके इस ट्वीट के लिए ट्रोल कर रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ लोग अब उनसे सवाल कर रहे हैं कि वो सुशांत को लेकर कौन-सा खुलासा करने वाले हैं। अब बस एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। फैंस को इंतजार है तो इस पर भाईजान के रिएक्शन का। अब देखना होगा कि सलमान खान केआरके के इस ट्वीट पर क्या एक्शन लेते हैं। फिलहाल तो सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट करते दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines