Salim Khan Javed Akhtar: सलीम खान और जावेद अख्तर बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो ऐसे नाम हैं जिन्हें हमेशा इज्जत के साथ लिया जाता है। इन दोनों की जोड़ी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ ऐसा योगदान दिया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता। कुछ सुपरहिट फिल्में जिन्हें हर पीढ़ी के लोग देखना पसंद करते हैं वो इन्हीं की देन हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं अब एक मशहूर एक्टर ने इन दोनों पर संगीन इल्जाम लगा दिया है। अब खुलेआम सलीम खान और जावेद अख्तर पर चोरी का आरोप लगा है।
सलीम खान और जावेद अख्तर पर किसने लगाया चोरी का इल्जाम?
अब वो कौन है जो इन दोनों पर ऐसे संगीन आरोप लगा रहा है और आखिर इन दोनों ने क्या चोरी किया है? बता दें, अब सलमान खान के पिता सलीम खान और जावेद अख्तर के खिलाफ उंगली उठाने वाला ये शख्स कोई और नहीं बल्कि फिल्म क्रिटिक और एक्टर केआरके हैं। केआरके ने अपने X हैंडल से कुछ ऐसा पोस्ट शेयर किया है जो देखकर लोग चौंक गए हैं। पहले वो सलमान खान पर निशाना साधते थे, लेकिन अब वो उनके पिता से पंगा लेते हुए नजर आ रहे हैं। अब केआरके ने सलीम खान और जावेद अख्तर को लेकर जो कहा है उससे सोशल मीडिया पर हंगामा हो सकता है और भाईजान उनके खिलाफ एक्शन ले सकते हैं।
सलीम जावेद ने क्या किया है चोरी?
बता दें, केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है कि सलीम और जावेद कुछ नहीं बस कॉपी मास्टर हैं। उनकी किस्मत अच्छी थी कि उस समय में कॉपीराइट जैसी समस्याएं नहीं होती थीं और वो इंग्लिश फिल्मों की चोरी कर लेते थे। इतना ही नहीं केआरके ने तो ये भी कहा कि इन दोनों को पहचान भी अमिताभ बच्चन की वजह से ही मिली है। केआरके ने कहा, ‘उस समय अमिताभ बच्चन की लगभग हर फिल्म सुपरहिट होती थी चाहे फिर वो इन दोनों ने लिखी हो या किसी और ने।
यह भी पढ़ें: Shahid Kapoor की जगह होते तो क्या करते Rajkummar Rao? ‘कबीर सिंह’ के थप्पड़ सीन पर दिया कंट्रोवर्शियल बयान
केआरके ने सोशल मीडिया पर उगली आग
केआरके ने आगे अपने तर्क के साथ उदाहरण भी दिए हैं। उन्होंने कहा अमिताभ की शराबी, लावारिस, कालिया, सुहाग, नसीब, गंगा की सुगंध जैसी फिल्में उस समय हिट थीं जो कि सलीम और जावेद ने नहीं लिखी थीं। उस वक्त लोगों में उन्हें लेकर वो दीवानगी थी कि वो उन्हें हर फिल्म में देखना चाहते थे। केआरके बोले कि ‘अगर अमिताभ नहीं होते तो सलीम जावेद कौन? कोई भी नहीं।’ इसके अलावा केआरके तो ये भी बोल गए कि क्यों वो आज एक भी हिट फिल्म नहीं लिख पा रहे हैं? क्योंकि वो बाहर की फिल्मों को कॉपी नहीं कर सकते। इस मतलब साफ है कि उनकी कामयाबी का कारण सिर्फ और सिर्फ अमिताभ बच्चन थे।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines