Kritika-Payal Malik, Bigg Boss OTT 3: जबसे पायल और कृतिका मलिक अपने पति अरमान के साथ बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में आई हैं, तबसे ही ये तीनों चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी तीनों खूब एक्टिव रहते हैं और कुछ ना कुछ ऐसा शेयर कर देते हैं, जो वायरल हो जाता है। इस बीच पायल और कृतिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
कृतिका और पायल का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर कृतिका और पायल मलिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों सड़क किनारे छोटा-मोटा सामान बेचती नजर आ रही हैं। सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पायल और कृतिका पांच रुपये का पेन बेचने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कोई उनके पेन नहीं लेता। दोनों का ये लुक बेहद फनी है। यहां आपको बता देते हैं कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो लेटेस्ट नहीं है। जी हां, पायल और कृतिका के इस लुक का ये वीडियो पुराना है, जो अब फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Kritika Malik, Payal Malik
सड़क किनारे सामान बेचती दिखीं अरमान की बीवी
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले पायल और कृतिका कार में बैठे होती हैं और दोनों आपस में बात कर रही हैं कि अगर किसी ने हमें पहचान लिया तो। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दोनों कार से उतरती हैं और पेन बेचने की कोशिश करती हैं। हालांकि धूप में दोनों की हालत खराब हो जाती है, लेकिन दोनों से कोई पेन नहीं लेता। इसके बाद दोनों एक खाने की दुकान पर जाती हैं और कुछ खाने के लिए कहती हैं।
Kritika Malik, Payal Malik
यूजर्स ने लिए मजे
इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि इन लोगों से कोई पेन भी नहीं खरीहद रहा है, लोग इन्हें कुछ और ही समझ रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि जिन लोगों ने इन्हें पहचाना होगा यही कहा होगा कि अरमान ने इन दोनों को घर से निकाल दिया और उसे कोई तीसरी मिल गई होगी। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये तो असलियत में आ गई। एक और ने कहा कि वैसे पहचान छिपाने की कोई जरूरत नहीं थी, इतने भी बड़े सेलिब्रिटी नहीं कि हर कोई पहचान लें। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- न मां से रिश्ता रहा न पत्नी-बच्चों से… जब फूट-फूट कर रोए थे Aamir Khan, एक्टर ने खुद खोला सीक्रेट
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
24 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines