Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर कौन बनेगा ये तो कल पता चलेगा। लेकिन ये सीजन कौन नहीं जीतेगा उसका खुलासा हो चुका है। दरअसल, अब शो में टॉप 5 रिवील हो गए हैं। साई केतन राव, सना मकबूल, नैजी, रणवीर शौरी, कृतिका मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड फिनाले तक जैसे-तैसे पहुंच गए हैं। कई ऐसे दावेदार शो से बाहर हो गए हैं जो ट्रॉफी के हकदार थे। लेकिन टोप 5 में दो ऐसे कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं जिनके शो न जीतने की फैंस भी गारंटी दे सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये दोनों कौन हैं और इनका शो न जीतने का कारण क्या होगा?
ढीला गेम
सबसे पहले तो बता दें, इन टॉप 5 में सबसे कम जीतने के चांस जिनके हैं वो कृतिका मलिक (Kritika Malik) और साई केतन राव (Sai Ketan Rao) हैं। और इनकी हार का सबसे बड़ा कारण होगा इनका ढीला गेम। पहले दिन से अब तक इन्होंने शो में ऐसा कुछ भी नहीं किया कि जनता दोनों में से किसी को भी ट्रॉफी दे। कृतिका और साई का गेम पहले दिन से ढीला और ठंडा पड़ा है।
जीरो इंवॉल्वमेंट
कृतिका मलिक और साई केतन राव न तो किसी टास्क में खास इन्वॉल्वमेंट दिखते हैं और न ही इनके घर के किसी मुद्दे में कोई राय देखने को मिलती है। कृतिका तो अपने पति के साय में ही आगे बढ़ी हैं। जो अरमान कहते गए कृतिका चुपचाप उसे फॉलो करती रहीं और खुद का दिमाग इस्तेमाल ही नहीं किया। दूसरी तरफ साई को कोई गाइड करने वाला नहीं था तो वो कम ही दिखाई दिए।
नो कॉम्पिटिशन
इन दोनों को न तो घर में कोई कॉम्पिटिशन समझता है और न ही जनता इन्हें स्ट्रांग प्लेयर्स मानती है। ऐसे में जब ये दोनों फिनाले की रेस में दौड़ेंगे तो वोट कहां से आएंगे? सारा कम्पटीशन तो अब सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच है। ये तो दो बस घर में ग्लैमर के लिए मौजूद हैं। जैसे ही इनका काम खत्म होगा इन्हें शो से बाहर कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: इस सीजन हुए कई बवाल, कॉन्ट्रोवर्सीज के लिए दी जाएगी मिसाल
विनर क्वालिटीज की कमी
साई और कृतिका की पर्सनालिटी फॉलोअर्स वाली है, न की लीडर वाली। हर बार शो ऐसा ही कंटेस्टेंट जीतता है जो एक अच्छा लीडर होता है। चाहे फिर वो एल्विश यादव हों, दिव्या अग्रवाल हों या फिर गौहर खान और मुनव्वर फारूकी जैसे सेलेब्स। इन दोनों में न तो वो आग है और न ही वो जज्बा। ऐसे में इनके हाथ में ट्रॉफी दिखना नामुमकिन है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
9 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
11 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
11 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines