Kritika Malik Reaction On Armaan Malik Rape Case: ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ का खेल खत्म हो चुका है। सना मकबूल शो की विनर रहीं और अब सभी कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी जिंदगी में वापस लौट चुके हैं। हालांकि शो खत्म होने के साथ ही टॉप 5 फाइनलिस्ट के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। इस बीच यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने अपने इंटरव्यू में अपनी जर्नी को लेकर कई सारी बातें की। साथ ही अपने पति अरमान मलिक पर लगे रेप के आरोपों पर भी जवाब दिया। बता दें कि इससे पहले अरमान मलिक जब बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हुए थे, उस वक्त उनसे भी रेप के आरोपों को लेकर सवाल किया गया था। तब यूट्यूबर ने इस मामले में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया था।
फाइनलिस्ट बनने पर दिया रिएक्शन
बता दें कि कृतिका मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 में टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक रहीं। हालांकि सबसे पहले उन्हें ही शो से बाहर जाना पड़ा। फिनाले के बाद अरमान मलिक की दूसरी पत्नी से जब पूछा गया कि उन्हें कई लोगों ने फाइनलिस्ट में डिजर्व नहीं किया था इस पर कृतिका ने कहा कि ‘हर किसी का अपना-अपना विचार है। मैं इस पर कुछ नहीं कह सकती। मुझे लगता है कि मैं डिजर्व करती थी। मैं शो में हमेशा वैसी ही रही हूं जैसी मैं असल जिंदगी में हूं। मैंने कुछ फेक नहीं किया इसलिए मैं टॉप 5 तक पहुंची।’
यह भी पढ़ें: Ranvir Shorey से Sai Ketan तक, विनर न बनकर भी मालामाल हो गए ये कंटेस्टेंट्स
अरमान पर लगे रेप के आरोपों पर दिया रिएक्शन
इसके बाद कृतिका मलिक से उनके पति अरमान मलिक पर लगे रेप के आरोप को लेकर सवाल किया गया जिसे सुनने के बाद उनके चेहरे का रंग उड़ गया। कृतिका से पूछा गया कि क्या उन्हें पहले से पता था कि अरमान पर 11 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है? ये सुनकर कृतिका सन्न रह गईं और उन्होंने कहा, ‘मैं किसी भी पर्सनल मामले पर टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं।’
इसके बाद उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस मामले के बारे में पहले से पता था? इस पर कृतिका ने कहा कि ‘मुझे इस मामले में कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। मुझे अपनी न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। जो फैसला उन्होंने किया होगा वो ठीक होगा।’
किसे मानती है असली विनर
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल बनी हैं। उन्होंने चारों फाइनलिस्ट को कड़ी टक्कर देते हुए हराया और विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हालांकि कई लोग चाहते थे कि शो का विनर सना नहीं बल्कि रणवीर शौरी बनें। कृतिका मलिक भी यही चाहती थीं कि रणवीर शौरी ही शो जीतें।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
7 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
37 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines