Kritika Malik In Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के बाद अब ‘बिग बॉस 18‘ की तैयारी शुरू हो गई है। कौन-कौन अब सलमान खान (Salman Khan) के शो का हिस्सा बनता है इसे लेकर कयास लग रहे हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के कई सदस्यों के नाम भी सलमान के शो के लिए सामने आ रहे हैं। वहीं, अब जो खबर आई है उसके बाद एक बार फिर सबकी एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। हाल ही में कहा गया था कि लवकेश कटारिया को शो के लिए अप्रोच किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने ये शो करने से इंकार कर दिया।
क्या गोलू को ऑफर हुआ बिग बॉस 18?
इसी बीच अब इस शो में शामिल हो सकते अगले नाम को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट यानी कृतिका मलिक को भी सलमान खान के शो के लिए अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि गोलू एक बार फिर बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। अब इन रिपोर्ट्स में कितना दम है ये तो खुद पायल और कृतिका ने रिवील कर दिया है। अपने हालिया व्लॉग में इन दोनों ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है।
पायल ने खोला राज
बता दें, अपने फैमिली व्लॉग में पायल ने रिवील किया है कि ‘बिग बॉस 18’ के लिए कृतिका को ऑफर आ गया है। खुद पायल ने ये बात अपने व्लॉग में फैंस को बताई है। वो कुछ पोस्टर्स लेकर आती हैं और सबको कहती हैं कि गोलू को बिग बॉस का ऑफर आ गया है, वो बिग बॉस 18 में आ रही है। इसके बाद पायल और कृतिका खुशी से डांस करते हुए भी नजर आती हैं। दोनों की एक्साइटमेंट व्लॉग में साफ दिख रही है। हालांकि, बाद में इनके बीच जेलेसी भी दिखती है।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora ने 50 की उम्र में कर दी बोल्डनेस की हदें पार, बिकिनी पहन पूल में लगाई आग
पायल और कृतिका दोनों बिग बॉस 18 में एंट्री के लिए बेकरार
पायल कहती हैं कि ‘हमारी गोलू नहीं जा रही है, उसको मैंने बोला है तू घर पर रह! तू रह आई 40 दिन, मैं चली जाती हूं लेकिन ये मुझे जाने नहीं दे रही।’ इसके बाद कृतिका आती हैं और वो पायल को कहती हैं कि ‘मैं नहीं देख सकती तुम्हें ऐसे दुखी। मैं ही जाऊंगी बिग बॉस में, मुझे बहुत पसंद है जब बिग बॉस कृतिका कहकर बुलाते हैं।’ इस पर पायल उनका मजाक उड़ाते हुए कहती हैं कि बिग बॉस को तुझे बुलाते भी नहीं। हालांकि, अब इनके ‘बिग बॉस 18’ ऑफर होने के दावे कितने सच्चे हैं ये तो बस यही बता सकते हैं।
संबंधित खबरें
'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 hr agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
2 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
3 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
3 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
4 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
5 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
15 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
20 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, पत्नी ज्योति ने की दुआ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines