Armaan Malik, Kritika Malik, Payal Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों के साथ गए थे। शो में पायल और कृतिका के साथ अरमान की एंट्री लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। हालांकि पायल शो से बहुत पहले बाहर हो गई थीं। अरमान फिनाले वीक तक शो में रहे। वहीं कृतिका मलिक शो के टॉप 4 कंटेस्टेंट में शामिल हुईं। अब शो खत्म हो चुका है और सना मकबूल शो के तीसरे सीजन की विनर रही हैं। वहीं जब से पायल मलिक बिग बॉस के घर से बाहर आई हैं, तब से ही उनका तलाक का मुद्दा गरमाया हुआ है। अब इस पर कृतिका ने भी रिएक्ट कर दिया है।
पहले से बनाया था प्लान?
दरअसल, लोगों का कहना था कि तलाक का मुद्दा पहले से ही प्लान था। अरमान, पायल और कृतिका ने पहले से यह सोच रखा था कि जो भी सबसे पहले घर से बाहर जाएगा, वह बाहर जाकर तलाक का ऐलान करेगा, जिससे व्यूअरशिप का धंधा चलता रहेगा। इस सवाल पर कृतिका मलिक ने जवाब देते हुए कहा कि अगर ऐसा कुछ प्लान होता तो क्या बिग बॉस दिखाता नहीं?
पहले से ऐसा प्लान कैसे हो सकता है?
कृतिका ने आगे कहा कि ऐसा कोई प्लान नहीं था। हमारा पहले से ऐसा प्लान कैसे हो सकता है कि पायल बाहर जाएगी या कोई और बेघर होगा तो वह बाहर जाकर तलाक का ऐलान करेगा। कृतिका ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था। यह बिग बॉस और जनता के हाथ में होता है कि किसको बेघर करना है, किसको नहीं करना है? वहीं अब कृतिका के इस वीडियो पर लोगों का खूब रिएक्शन भी आ रहा है।
यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट
एक यूजर ने कमेंट किया कि और कितना झूठ बोलोगी, सब पहले से प्लान था। दूसरे यूजर ने लिखा कि गलत जवाब दे रही है। तीसरे यूजर ने लिखा कि बस हो गया, अब झूठ बोलना बंद करो। गौरतलब है कि पायल मलिक ने घर से बाहर आते ही कहा था कि वह अरमान से तलाक लेने वाली है, लेकिन पायल अपने ही बयान से मुकर गई और उन्होंने कहा कि वे अरमान से तलाक नहीं लेंगी।
क्यों लिया था तलाक का फैसला?
दरअसल, पायल का कहना था कि बिग बॉस की वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इसमें सबसे ज्यादा उनके बच्चों को टारगेट किया गया। इसलिए वे चाहती हैं कि लोग उनके बच्चों को कुछ न कहें। इसलिए वे अरमान से तलाक लेंगी, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
यह भी पढ़ें- Ranvir Shorey को हजम नहीं हो रही Sana Makbul की जीत, बाहर आते ही Bigg Boss के मेकर्स पर फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
35 mins agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 hr agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
5 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
7 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
8 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
9 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines