Kritika Malik Bold Video: यूट्यूबर अरमान मलिक जब से ‘बिग बॉस ओटीटी 3‘ में आए हैं, अपने गेम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी दो शादियों को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। पिछले दिनों उनका दूसरी बीवी कृतिका मलिक के साथ एक रोमांटिक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया और पहली बीवी पायल मलिक को सपोर्ट किया था। अब अरमान की दूसरी बीवी का एक बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। जाहिर है कि बिग बॉस हाउस में कृतिका काफी बेचारी वाली इमेज के साथ नजर आ रही हैं। ऐसे में उनका यह बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स भी डायजेस्ट नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कुछ लोग यूट्यूबर और उनकी बीवी को ट्रोल कर रहे हैं।
अनजान बूढ़े के साथ डांस करती दिखीं कृतिका
बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले सोशल मीडिया पेज ‘लेडी खबरी’ ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी बीवी कृतिका मलिक किसी पब में नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने व्हाइट ऑफ शोल्डर टॉप के साथ ब्लू जींस पहन रखी है। वहीं हाथ में एक कांच की बोतल पकड़ी हुई है। हैरानी की बात ये है कि वीडियो में कृतिका किसी बूढ़े शख्स के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके पीछे भी कुछ लोग डांस कर रहे हैं। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कृतिका किसी नाइट पार्टी में हैं, जहां उनके पीछे भी सब लोग डांस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: घर में सांप निकलते ही क्यों चर्चा में आए एल्विश यादव? X पर लोगों के कमेंट हैं सबूत
अरमान मलिक पर उठ रहे सवाल
वायरल वीडियो में कृतिका मलिक उस बूढ़े शख्स के साथ अकेले नजर आ रही हैं। उनके साथ न तो यूट्यूबर अरमान मलिक नजर आ रहे हैं और न ही पायल मलिक दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए ‘लेडी खबरी’ नै कैप्शन दिया, ‘अपनी तीसरी पत्नी #KritikaMalik को किसी अनजान बूढ़े शख्स के साथ डांस करने के लिए छोड़ दिया। ऐसे वीडियो को कोई कैसे पोस्ट कर सकता है? #VishalPandey को तमीज सिखाने के लिए थप्पड़ मार रहे हैं और खुद की बीवी को डांस कराया जा रहा। तीसरी बीवी की इज्जत? यह काफी दयनीय है।
दूसरे वीडियो में भी बूढ़े संग डांस करती दिखीं
आपको बता दें कि इस वीडियो के साथ ही दूसरा वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें कृतिका मलिक किसी दूसरे बूढ़े शख्स के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो किसी घर का लग रहा है, जिसमें दोनों ‘चुरा लिया है तुमने’ गाने पर ताल से ताल मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि वीडियो में ये अनजान बूढ़े शख्स कौन हैं इसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। उधर, जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया यूजर्स ने कृतिका के साथ-साथ उनके पति अरमान मलिक को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, ‘पैसों के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इस वीडियो में बूढ़े के साथ पायल भी थी। वो कहां है?’ इस तरह से लोग अरमान मलिक और कृतिका मलिक को ट्रोल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines