हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Kriti Sanon: छलका कृति सेनन का दर्द, बोलीं-  मैं कुछ कर सकती थी लेकिन मेकर्स नहीं देते थे मौका

विज्ञापन

Kriti Sanon: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, बल्कि इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। एक्ट्रेस एक गैर फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखती हैं लेकिन फिर भी अपने हुनर के दम पर उन्होंने बॉलीवुड की इस चकाचौंध वाली दुनिया में अपनी एक अलग जगह बना ली है। कृति ने नौ साल पहले फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इस फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हुई और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन एक ऐसा वक्त भी था जब उन्हें कोई काम देने के लिए तैयार नहीं था। हाल ही में कृति ने इस बात का खुलासा किया।

‘मैं लोगों को अपने नाम से परिचित कराना चाहती थी’ Kriti Sanon

एक्ट्रेस कृति सेनन का कहना है कि, जब ‘आप एक फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हैं तो इंडस्ट्री में लोगों को आपका नाम याद रखने में काफी वक्त लग जाता है। मैं लोगों को अपने नाम से परिचित कराना चाहती थी और वह नाम प्रतिभा के साथ बनता है। मेरे अंदर हमेशा से एक फिल्म स्टार के रूप में पहचान बनाने की भूख रही। यह शुरुआत ‘बरेली की बर्फी’ से हुई। इसके बाद ‘लुकाछिपी’ ने भी अच्छा किया।

इन फिल्मों के जरिए छोटे ही सही, लेकिन सही दिशा में मेरे कदम बढ़ रहे थे। इसके बाद ‘मिमी’ ने सबकुछ बदलकर रख दिया और मुझे पहली बार बेस्ट एक्टर अवॉर्ड्स मिले। यहां तक पहुंचने में मुझे आठ साल लगे।’

फिल्म मेकर मौका देने को तैयार नहीं थे तो कैसा महसूस होता था?

इस बातचीत के दौरान जब कृति सेनन से सवाल पूछा गया कि, जब आपको लगता था कि आप बेहतर फिल्में कर सकती हैं, लेकिन फिल्म मेकर मौका देने को तैयार नहीं थे तो आपको कैसा महसूस होता था?  इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘यह बहुत निराशाजनक था। इस तरह के कई मूमेंट्स आए। मुझे पता था कि मैं कर सकती हूं, लेकिन उस तरह के मौके मेरे पास नहीं थे।’

एक्ट्रेस ने कहा अपना प्रभाव जमाने में वक्त लगता है

कृति ने आगे कहा कि, ‘जब आप बाहर से आते हैं तो आप लोगों को नहीं जानते। लोग भी आपको नहीं जानते हैं। अपना प्रभाव जमाने में आपको वक्त लगता है और लोगों को भी आपसे जुड़ने में वक्त लगता है। ऐसे में आपको जो काम मिल रहा है, उसी में बेहतर करके आप खुद को साबित कर सकते हैं। कृति सेनन सोचती हैं जरूरी नहीं कि जो भी आप करें वह दुनिया का बेस्ट हो, लेकिन हर फिल्म ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है।

कृति सेनन वर्कफ्रंट

आपको बताते चलें कि कृति सेनन फिल्म आदि पुरुष में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके हीरो के रूप में साउथ के सुपरस्टार प्रभास दिखाई देंगे। कृति इस फिल्म में सीता माता के रोल में दिखेंगी जिसका उनके फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें