Kriti Sanon with rumoured Boyfriend Kabir Bahia: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसमें उनके रिलेशनशिप से लेकर कई तरह की बातें होती हैं। पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को लेकर चर्चा है कि वो को कबीर बहिया को डेट कर रही हैं।
कृति सेनन और कबीर बहिया
सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक अक्सर ये सुनने में मिल ही जाता है कि कृति सेनन और कबीर बहिया रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने इस पर अभी तक रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन जो इंटरनेट पर जो हिंट मिल रहे हैं, उनसे तो यही साबित होता है। इतना ही नहीं बल्कि अब तो दोनों साथ में दुबई कॉन्सर्ट को एंजॉय करते नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो भी वायरल हो रही है।
Kabir Bahia
राहत फतेह अली खान के कॉन्सर्ट में आए नजर
दरअसल, इंटरनेट पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि कृति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के संग दुबई में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में कृति को एमएस धोनी और अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर के साथ राहत फतेह अली खान के कॉन्सर्ट में देखा गया। इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इंटरनेट पर जो फोटो सामने आई है उस पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिया है।
Kabir Bahia
यूजर्स ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों साथ में अच्छे लग रहे हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि दोनों की जोड़ी कमाल की है। तीसरे यूजर ने कहा कि क्या बात है। इसके अलावा लोगों ने दिल और फायर इमोजी भी इस पोस्ट पर शेयर किए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में कृति ने अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की थी और कथित तौर पर उसमें कबीर की फोटो भी थी।
अभी नहीं किया कंफर्म
कृति सेनन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस को अपडेट करती रहती हैं। हालांकि इन दिनों तो कृति के अफेयर की खूब चर्चा हो रही है और हर कोई यही जानना चाहता है कि एक्ट्रेस कब अपने और कबीर के रिश्ते को कंफर्म करेंगी। बता दें कि अभी तक कबीर या कृति की ओर से अफेयर की चर्चा पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ये कब इसे कंफर्म करेंगे।
यह भी पढ़ें- फैशन इंफ्लुएंसर नहीं ‘जादूगर’ बनीं Urfi Javed, दिखाया ऐसा illusion, वीडियो हुआ वायरल
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines