बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की लव लाइफ इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। बॉलीवुड गलियारों में ऐसे चर्चे हैं कि कृति सेनन को बिजनेसमैन कबीर बहिया से प्यार हो गया है और दोनों रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों के साथ में कई फोटोज और वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसके बाद इन अफवाहों ने और भी तूल पकड़ लिया। इसी बीच अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद इन दोनों की पोल खुल गई है।
क्या विदेश में कबीर बहिया के साथ हैं कृति सेनन?
एक फोटो से रिवील हो गया है कि कृति इन दिनों रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ विदेश में छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वो विदेश में चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें, वैसे तो कृति फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन वो अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर UK पहुंचीं। यहां जाने का एक बड़ा मकसद था, जिसे अब सोशल मीडिया यूजर्स ने ढूंढ निकाला है।
कबीर बहिया की तस्वीर से मिला हिंट
आपको बता दें, कृति ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें तो वो अकेले ही नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने फैंस को पता नहीं चलने दिया कि उनके साथ कौन था। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘बहुत आवश्यक रीसेट..।’ इसके साथ उन्होंने सुन, फायर, लीफ और हार्ट का इमोजी भी शेयर किया है। ये सभी उनके पोस्ट में भी नजर आ रहे हैं। वहीं, वो जो छुपाने की कोशिश कर रही थीं, वो उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड के पोस्ट में दिख गया। कबीर बहिया ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।
यह भी पढ़ें: पत्नी ने एक्टर को दिया जहर, बचपन का दोस्त भी साजिश में शामिल; प्रॉपर्टी हड़प बेटे के साथ गायब
Nupur Sanon
कृति सेनन की बहन ने भी दिया हिंट
एक फोटो में कबीर की शैडो दिख रही है और उनके साथ एक लड़की की परछाई भी नजर आ रही है। अब शक्ल ना दिखने की वजह से हम ये पुष्टि तो नहीं कर सकते कि ये परछाई कृति की ही है। हालांकि, कबीर के इस पोस्ट पर एक्ट्रेस की बहन नूपुर का कमेंट काफी कुछ कह रहा है। नूपुर सेनन ने लिखा है, ‘फोटो में मेरी पोनीटेल को शामिल करने के लिए धन्यवाद।’ अब इससे कन्फर्म हो गया है कि दोनों रूमर्ड लव बर्ड्स साथ हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
13 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
14 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
19 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
20 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines