Nupur Sanon Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस साल अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चाओं में रही हैं। उनका नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) के साथ जोड़ा जा रहा है। दूसरी तरफ अब कृति की बहन नूपुर सेनन भी अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि नूपुर किसी को डेट कर रही हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनकी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
स्टेबिन बेन ने नूपुर को दी जन्मदिन की बधाई
गौर करने वाले बात तो ये है कि नूपुर सेनन ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल से रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें पोस्ट करके सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। आपको बता दें, नूपुर ने अपने बर्थडे पर 2 इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की हैं। ये दोनों की स्टोरी नूपुर ने रिपोस्ट की हैं। आपको बता दें, इन दिनों खबरों के बाजार में ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि नूपुर स्टेबिन बेन (Stebin Ben) को डेट कर रही हैं। अब नूपुर के बर्थडे पर स्टेबिन ने अपनी रूमर्ड लेडी लव के साथ एक बूमरैंग वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में स्टेबिन-नूपुर के कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं।
कृति सेनन की बहन ने बॉयफ्रेंड के साथ मनाया बर्थडे?
इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘बर्थडे गर्ल कौन है?’ अब स्टेबिन बेन के इस पोस्ट को नूपुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिपोस्ट किया है। इसके अलावा स्टेबिन ने एक और स्टोरी पोस्ट की है, जहां नूपुर का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस स्टोरी को देखकर कंफर्म हो गया है कि दोनों ने बर्थडे का जश्न साथ मनाया है। वहीं, इस स्टोरी को शेयर करते हुए स्टेबिन बेन ने रोमांटिक गाना लगाया है। अब नूपुर ने जब इस पोस्ट को रीशेयर किया तो फैंस का शक गहरा हो गया है।
यह भी पढ़ें: Year Ender 2024: Akaay से लेकर River तक, इन 5 स्टार्स ने अपने बच्चों के रखे अनोखे नाम
कौन हैं स्टेबिन बेन?
लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं कि कपल अपना रिलेशनशिप इंस्टाग्राम ऑफिशियल करना चाहता है। वहीं, अगर आप नहीं जानते स्टेबिन बेन कौन हैं? तो आपको बता दें, वो बॉलीवुड के एक मशहूर प्लेबैक सिंगर हैं। स्टेबिन ने ‘रेस 3’, ‘जर्सी’, ‘रक्षा बंधन’ और ‘मिशन रानीगंज’ जैसी फिल्मों में गाना गया है। काफी समय से ये दोनों साथ में तस्वीरें पोस्ट करके रिलेशनशिप रूमर्स को हवा दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines