Kriti Sanon Partner Preference: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम पिछले कुछ समय से लंदन के अमीर बिजनेसमैन के बेटे कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दोनों की विदेश से कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। लेकिन क्या कबीर बहिया उनकी चेक लिस्ट में फिट बैठते हैं या नहीं, ये पता करते हैं। दरअसल, अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें कैसा पार्टनर चाहिए? कृति एक लड़के में क्या खूबी देखती हैं वो जानते हैं। कृति सेनन ने कई सारी डिमांड रखी हैं अब वो क्या हैं पता करते हैं।
कृति सेनन पार्टनर में ढूंढ़ती हैं कौन-सी खूबी?
एक्ट्रेस की सबसे पहली ख्वाहिश तो यही है कि उनका पार्टनर कम से कम थोड़ा तो देसी हो और वो हिंदी बोलता हो। कृति खुद को देसी मानती हैं और उनका दिल अभी तक किसी फिरंगी पर नहीं आया है। उनका कहना है कि लड़के को हिंदी समझ आनी चाहिए, वो बोले या न बोले उससे फर्क नहीं पड़ता लेकिन वो तो हिंदी में ही बात करने वाली हैं। कृति सेनन ने ये भी कहा है कि वो पंजाबी और हिंदी गाने पसंद करती हैं और उन्हीं पर डांस करती हैं तो उनका पार्टनर भी ये सब एन्जॉय करता हो।
कृति सेनन के लिए पार्टनर में क्या हैं रेड फ्लैग्स?
कृति सेनन ने रेड और ग्रीन फ्लैग्स को लेकर भी खुलासा किया है। उन्होंने कहा जो इंसान सच्चा और लॉयल नहीं हो सकता वो उसके साथ नहीं रहेंगी। कृति के लिए सच्चाई और ईमानदारी बेहद जरूरी है। एक्ट्रेस बोलीं कि अगर वो लोगों की, अपनी मां की और परिवार की इज्जत नहीं करता तो ये एक रेड फ्लैग है। अगर वो लोगों से खुद को सुपीरियर समझता है तो ये भी एक रेड फ्लैग है। गुस्से में आप कैसे किसी से बात करते हैं ये बेहद जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने एक और ऐसा पॉइंट बताया जिसका वो बेहद ध्यान रखती हैं। कृति सेनन बोलीं जो इंसान बाहर की दुनिया में जाते ही पूरी तरह से बदल जाए (घर में और बाहर उसका बर्ताव अलग हो) वो पूरी तरह से एक रेड फ्लैग है।
यह भी पढ़ें: Triptii Dimri की टीम के बयान पर फिर उठे सवाल, वायरल वीडियो में खुल गई सच्चाई
क्या कृति को चाहिए खुद से कम या ज्यादा कमाने वाला पार्टनर?
कृति सेनन ने ये भी बताया है कि उन्हें लड़का गुड लुकिंग भी लगना चाहिए ताकि उन्हें उससे अट्रैक्शन हो। बाकी अगर बाहर की दुनिया में लोगों को वो अच्छा लगे या न लगे उससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता। कृति ने बताया है कि उन्हें लड़का बेहद लम्बा चाहिए और उनकी खुद की हाइट 5.9 है। इसके अलावा कृति फिजिकल और इंटेलेक्चुअल इंटिमेसी को भी ध्यान में रखती हैं। पैसो को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी है। कृति का कहना है कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि उनका पार्टनर उनसे कम कमाता हो या उनसे ज्यादा कमाता हो। साथ ही एक्ट्रेस ने कहा है कि जब वो खुद अच्छा कमा लेती हैं तो वो ये नहीं देखेंगी कि लड़का क्या कमा रहा है बल्कि वो ये देखेंगी कि वो है कैसा?
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines