Kriti Sanon On Alia Bhatt: फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपने रियलिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ (Koffee With Karan Season 8) को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसके अब तक 6 एपिसोड रिलीज किए जा चुके हैं। शो में अब तक कई बड़े सितारे नजर आ चुके हैं। इसी बीच एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो करण के पिछले सीजन (Koffee With Karan Season 7) का है, जिसमें एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ नजर आ रही हैं।
साथ ही शो में करण जौहर उनसे कई सवाल किए, जिनके एक्ट्रेस ने जवाब भी दिए। इसी बीच करण ने कृति से आलिया भट्ट को लेकर ऐसा सवाल किया कि एक्ट्रेस ने जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी। शो के दौरान करण ने कृति से इनडायरेक्टली ये सवाल किया गया कि क्या वो आलिया भट्ट या उनकी सक्सेस से जलती हैं। इसी सवाल का जवाब देते हुए कृति का वीडियो वायरल हो रहा है।
Karan के सवाल का Kriti ने दिया यह जवाब
करण जौहर ने कृति से पूछा था, ‘क्या अपने अपने सीनियर स्टार्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचते देखना उन्हें प्रेरित करता है या जलन होती है’? इस सवाल का जवाब देते हुए कृति कहती हैं, ‘बेशक… यह मुझे प्रेरित करता है, यह मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। जब आप कोई बढ़िया काम देखते हैं तो आपको भी लगता है कि काश मुझे भी ऐसा मौका मिलता। जब मिमी एक अवसर के रूप में मेरे पास आई, तो इसने मुझे बहुत कुछ करने का आत्मविश्वास दिया’।
यह भी पढे़ं: मुंबई के सेशन कोर्ट से Rakhi Sawant को गिरफ्तारी से मिली राहत, जानें क्या है पूरा मामला?
Kriti और Alia को मिला था राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
बता दें कि हाल में आलिया भट्ट और कृति सेनन को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। जहाँ एक ओर कृति को उनकी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मिमी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, तो वहीं आलिया को फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। इन दोनों ही फिल्मों ने ही बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अच्छी कमाई की थी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines