kriti Sanon और Kajol की फिल्म ‘दो पत्ती’ एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार सवाल फिल्म के गाने रांझण पर उठ रहे हैं। म्यूजिक प्रोड्यूसर सचेत और परंपरा पर गाने की बीट्स चुराने का आरोप लग रहा है। जानिये किस म्यूजिशियन ने लगाया आरोप और किस गाने की कॉपी बताया?
यह भी पढ़ें: Do Patti देख एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, टॉक्सिक रिलेशनशिप पर बोलीं- आज भी जख्म ताजा
KMKZ का आरोप – चोरी की धुन या क्रिएटिव गलती?
फॉरेन म्यूजिशियन KMKZ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और दावा किया कि ‘रांझण’ गाने की बेस ‘बीट्स’ दो साल पहले उनकी अपनी रिलीज की हुई ट्रैक ‘Goodbye’ की थी। उनका आरोप है कि संगीतकार सचेत और परंपरा ने बिना क्रेडिट दिए, वही धुन अपने गाने में इस्तेमाल कर दी है। हालांकि दो पत्ती के निर्माताओं या टी-सीरीज ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
जवाब की कोशिशें फेल, अब मांग सम्मान और न्याय की
KMKZ ने यह बात साबित करने के लिए Spotify पर ‘रांझण’ के 29 करोड़ से ज्यादा स्ट्रीम्स का हवाला भी दिया। इसी आधार पर उन्होंने टी-सीरीज और सचेत–परंपरा को ईमेल भेजकर कानूनी रूप में क्रेडिट देने और उचित सम्मान की गुजारिश की, लेकिन उनकी ईमेल्स का कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने वीडियो के जरिये अपनी इस मांग को दोहराया।
इस विवाद ने फिल्म के म्यूजिक कंपोजर्स और निर्माताओं पर सवाल खड़ा कर दिया है, और अब टी-सीरीज की प्रतिक्रिया या स्पष्ट बयान का इंतजार है। वहीं फैंस और म्यूजिक प्रेमियों में यह मुद्दा एक बार फिर कॉपीराइट और क्रिएटिव अधिकारों की बहस को गरमा रहा है.
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
2 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
3 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
4 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
16 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
18 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
18 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines