Kriti Sanon On Marriage Plans: कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनों अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया‘ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) के प्रमोशन को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में शाहिद कपूर की लव इंटरेस्ट का रोल प्ले करने वाली हैं और सबसे खास बात तो ये है कि इस फिल्म में अब उन्हें एक रोबोट का किरदार निभाने का मौका मिला है। अब रोबोट और इंसान की लव स्टोरी में फैंस कितना इंटरेस्ट लेते हैं ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन कृति सेनन की लव लाइफ में तो पूरी दुनिया की दिलचस्पी है। एक्ट्रेस का नाम अब तक तमाम स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। खासकर ‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन के अफेयर के चर्चे अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं।
यह भी पढ़ें: Vikrant Massey बने पिता, अगर नहीं मिलती 12वीं फेल को सफलता तो क्या बॉलीवुड से मिलती बधाई?
क्या कृति सेनन नहीं करना चाहतीं शादी?
कई बार इन दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ चुकी हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस का शादी को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। कृति सेनन ने अब अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया कि वो लाइमलाइट में आ गई हैं। अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए उन्होंने शादी पर अपनी सोच रख दी और उनके विचार हो सकता है आप लोगों से काफी अलग हो। दरअसल, अब कृति का कहना है कि शादी उनके लिए जरूरी नहीं है। क्या उनके इस बयान का मतलब ये है कि एक्ट्रेस लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहती हैं। उनका शादी में नहीं बल्कि लिव इन रिलेशनशिप में रहने का इरादा है।
लिव इन को प्रमोट कर रही हैं एक्ट्रेस?
वैसे भी एक्ट्रेस अपनी एक फिल्म में लिव इन रिलेशनशिप को प्रमोट कर चुकी हैं। कार्तिक आर्यन के साथ ‘लुका छुपी’ (Luka Chuppi) में वो बिना शादी लिव इन में रह रही थीं। इसके अलावा हाल ही में उत्तराखंड में भी ये नया कानून आया है कि अब कपल्स को अगर लाइव इन रिलेशनशिप में रहना है तो वो लीगल है। बस उन्हें उसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। ऐसे में क्या कृति सेनन का ये बयान उत्तराखंड के इस नए बदलाव को लेकर आया है? तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला और एक्ट्रेस ने शादी को लेकर ऐसी बात क्यों कही है।
शादी पर क्या है कृति की राय?
दरअसल, कृति सेनन ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि शादी जरूरी नहीं है। वो बोलीं कि पर्सनली मुझे ऐसा लगता है कि शादी ऐसी चीज नहीं है कि जिसे आपको करना ही चाहिए या आप इसे सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आपको ये करनी ही है। जब तक आपको ऐसा नहीं लगता कि आपको अपनी आगे की पूरी जिंदगी बस उसी एक इंसान के साथ बितानी है तब तक आपको शादी नहीं करनी चाहिए। कम से कम कृति सेनन को जब तक ऐसा महसूस नहीं होता वो तो शादी नहीं करेंगी। इसका मतलब साफ है एक्ट्रेस शादी से इंकार नहीं कर रहीं उन्हें बस एक अच्छे लड़के की तलाश है जैसे ही उन्हें एक ऐसा पार्टनर मिलेगा जिसके साथ वो जिंदगी भर साथ रहना चाहेंगी वो शादी कर लेंगी।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines