Kriti Sanon On Love Life: हिंदी सिनेमा की दमदार एक्ट्रेस की बात की जाए तो उसमें कृति सेनन का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी कमाल की एक्टिंग और बेबाक खूबसूरती के लिए कृति सेनन (Kriti Sanon) काफी जानी जाती हैं।
मौजूदा समय में अपनी फिल्मों के साथ-साथ कृति लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच कृति सेनन ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलकर बात की है।
Kriti Sanon ने पास्ट को लेकर किया खुलासा
कृति ने बताया है कि वह प्यार में अंधी हो जाती हैं। इसके अलावा कृति सेनन ने अपने पास्ट को लेकर भी खुलासा किया है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में कृति सेनन से उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर कृति सेनन ने खुलकर जवाब दिया है।
मैं बहुत ज्यादा बिजी हूं इसलिए मेरी लाइफ में कोई है नहीं- कृति सेनन
कृति सेनन ने कहा है कि- ‘ऐसा हो सकता है कि मैं बहुत ज्यादा बिजी हूं और इसलिए शायद मेरी लाइफ में कोई है नहीं, मैं किसी से मिली नहीं अभी तक, लेकिन क्या मैं उस चीज को लेकर शट हूं तो ऐसा तो बिल्कुल भी नहीं है। हालांकि ये भी नहीं है कि मेरी लव लाइफ नहीं रही है, पास्ट मेरी भी लव लाइफ रही है। अभी शायद मेरा वक्त है कि मैं काम बहुत करूं और जो सही इंसान है वो शायद अभी मेरे आस-पास नहीं है या मुझे मिला नहीं है।
‘प्यार में अंधी हो जाती हूं’- कृति
इसके अलावा पास्ट रिलेशनशिप को लेकर कृति सेनन ने ये भी बताया है कि- ‘मुझे लगता है कि मैं प्यार में थोड़ी अंधी हो जाती है। सामने वाले पर बहुत भरोसा करने लगती हूं, हालांकि अब मैं थोड़ा सा सर्तक रहूंगी और अच्छे से जानूंगी, हर चीज पर भरोसा नहीं करूंगी जल्दी। मेरे हिसाब से बिना भरोसे के कोई भी रिश्ता नहीं चलता है और किसी ने कहा है कि प्यार अंधा होता है।
‘गणपत’ में नजए आने वाली हैं कृति सेनन
इससे पहले साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर कृति सेनन (Kriti Sanon) का नाम काफी चर्चा में रहा है। हालांकि कृति ने प्रभास संग रिश्ते की खबरों को पहले ही महज अफवाह करार दिया है। इसके अलावा इन दोनों स्टार्स की ओर से कभी भी रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मालूम हो कि आने वाले समय में कृति सेनन ‘गणपत’ में दिखाई देंगी।
संबंधित खबरें
खतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
1 hr agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
3 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
6 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
7 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
10 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
10 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
12 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
13 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
14 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines