Do Patti On Netflix: कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म ‘मिमी’ तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड भी मिला है। वहीं काजोल (Kajol) की एक्टिंग के तो क्या कहने। अब आप जरा सोचिए कि दोनों एक ही फिल्म में नजर आएंगे तो क्या हंगामा होगा। अरे होगा नहीं हो गया है, क्योंकि इन दोनों की ‘दो पत्ती’ (Do Patti) ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक दे दी है। जी हां 25 अक्टूबर को मूवी रिलीज हो गई है जिसका लोगों को कब से इंतजार था, अब हमने तो देख ली है, लेकिन जिन्होंने नहीं देखी वो ये तो जान ही लें कि फिल्म में ऐसा क्या है जो आपको उसे देखने के लिए मजबूर कर देगा।
इस बात में भी कोई दो राय नहीं की इस लेख को पढ़ आप दो पत्ती को देखने के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन ही ले लें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कहानी है ही इतनी दमदार। तो चलिए बिना देर किए जल्दी से जान लेते हैं वो 5 कारण जो फिल्म देखने के लिए कर देगें मजबूर…
1. दिखाई टॉक्सिक समाज की सच्चाई
दो पत्ती जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है उसकी कहानी बहुत ही शानदार है। इस फिल्म में टॉक्सिक समाज की सच्चाई दिखाई है। फिल्म में दिखाया गया कि कैसे पुरुष प्रधान समाज में हमेशा महिलाओं के साथ अत्याचार होते आ रहे हैं। कैसे पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है और वो महिला अपने रिश्ते को बचाने के लिए सारे जुल्म बिना उफ्फ किए सहन कर लेती हैं। ऐसा ही कुछ फिल्म में सौम्या और उनकी मां के साथ हुआ।
2. दो बहनों का प्यार और अंडरस्टैंडिंग
जहां आलिया भट्ट की जिगरा में भाई-बहन की कहानी दिखाई है, तो वहीं दो पत्ती में दो बहनों की कहानी को दिखाया गया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म में कृति सेनन का डबल रोल है, एक बहन तेज तर्रार है तो दूसरी बहन दिमागी रूप से बीमार। पहले बहनों में नफरत दिखाई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हीं में प्यार और अंडरस्टैंडिंग का जो सीन दिखाया गया है वो तो बेहद ही शानदार है।
यह भी पढ़ें: टीवी की ‘नागिन’ ने एजाज खान से क्यों किया ब्रेकअप? कभी ‘सौतन कभी सहेली’ का इंटरव्यू में शॉकिंग खुलासा
3. महिला की पावर
पुरुष प्रधान समाज में कैसे महिलाओं का उत्पीड़न होता है वो इस फिल्म में दिखाया है। वहीं दूसरी तरफ महिला पावर को भी बखूबी दिखाया गया है। कैसे सौम्या और शैली आपस में नफरत करते हुए भी मजबूरी के समय में एक हो जाती हैं। वहीं काजोल ने भी बतौर पुलिस वाली दिखा दिया कि महिलाओं को किसी पुरुष से कम नहीं समझना चाहिए।
4. थ्रिलर और सस्पेंस
सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म को देखने में मजा ही आ गया। मूवी में शुरू से लेकर एंड तक जो सस्पेंस बना हुआ है वो ऑडियंस को सोफे से चिपकाए रखने के लिए काफी है। जी हां, अगर एक बार फिल्म देखनी शुरू कर दी तो उसे पूरा देखे बिना उठ तो बिल्कुल भी नहीं पाएंगे।
5. साजिश
साजिश रचना तो फिल्म की शुरुआत से एंडिंग तक रहता है। कैसे ध्रुव सूद सौम्या से शादी करने के लिए साजिश रचता है। कैसे शैली अपनी ही बहन के पति को छीनने के लिए साजिश करती है। और कैसे अंत में ध्रुव को फंसाने के लिए दोनों बहने साजिश रचती हैं। एक बार तो फिल्म को देख ही लें।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने श्रावणी को दिया खास तोहफा, फराह खान ने भी दिखाई दरियादिली
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines