Kriti Sanon talks about Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन (Shahid Kapoor and Kriti Sanon) इन दिनों अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। कृति और शाहिद ने इस दौरान अपने अनुभव शेयर किए। साथ ही कृति ने भी ये बताया कि शाहिद कपूर के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा। शाहिद कपूर बाकि एक्टर्स से क्यों अलग हैं।
कृति सेनन (Kriti Sanon) ने फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड रोबोट का किरदार निभाया है, जिसका नाम सिफरा है। बॉलीवुड हंगामा पर उनका एक इंटरव्यू सामने आया है, इस दौरान उन्होंने कहा, मैं फिल्म में अपने इस रोल को लेकर बहुत असहज रहती थी। मैं हमेशा अपने डायरेक्टर से पूछती रहती थी कि ज्यादा रोबोटिक तो नहीं लग रहा। साथ ही जब उनसे इंटरव्यू में आगे पूछा गया शाहिद कपूर के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा? उन्होंने शाहिद से क्या सीखा।
शाहिद की इस बात से इम्प्रेस हैं कृति
कृति इसके जवाब में कहती हैं, शाहिद कपूर के अंदर सबसे अच्छी बात ये है कि वो हर दिन कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं, जैसे कुछ लोगों में होता है वो एक समय बाद कम्फर्ट जोन में चले जाते हैं। लेकिन शाहिद में ऐसा नहीं है वो हर दिन कुछ न कुछ नया करने की सोचते हैं। कृति कहती हैं, मुझे शाहिद की यही बात बहुत अच्छी लगती है।
साइंटिस्ट के रोल में नजर आएंगे शाहिद
वहीं जब शाहिद कपूर से ये पूछा गया कि आपने अब तक कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। आप फिल्म साइन करते वक्त अपने दिमाग में क्या सोचते हैं। इसके जवाब में शाहिद कहते हैं, मैं लगातार एक जोनर की फिल्म नहीं कर सकता। मैं अपना हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करता हूं। साथ ही शाहिद ने इंटरव्यू के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्निकस पर बढ़ती निर्भरता के बारे में बात की। फिल्म में शाहिद कपूर एक साइंटिस्ट का रोल प्ले करेंगे, जिन्हें रोबोट का रोल प्ले कर रही कृति से प्यार हो जाता है। कुछ दिन पहले इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। ट्रेलर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है रोबोट और साइंटिस्ट की ये कहानी काफी सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर होगी।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines