दूसरे एक्टर्स से क्यों अलग हैं Shahid Kapoor, Kriti Sanon ने खोला राज

Kriti Sanon talks about Shahid Kapoor: कृति सेनन ने अबतक कई एक्टर्स के साथ काम किया है। उन्होंने अब एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शाहिद कपूर के साथ काम करके उन्हें कैसा लगा।

Kriti Sanon and Shahid Kapoor'

Pic credit instagram कृति सेनन ने शाहिद को लेकर खोला राज

Kriti Sanon talks about Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन (Shahid Kapoor and Kriti Sanon) इन दिनों अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। कृति और शाहिद ने इस दौरान अपने अनुभव शेयर किए। साथ ही कृति ने भी ये बताया कि शाहिद कपूर के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा। शाहिद कपूर बाकि एक्टर्स से क्यों अलग हैं।

कृति सेनन (Kriti Sanon) ने फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड रोबोट का किरदार निभाया है, जिसका नाम सिफरा है। बॉलीवुड हंगामा पर उनका एक इंटरव्यू सामने आया है, इस दौरान उन्होंने कहा, मैं फिल्म में अपने इस रोल को लेकर बहुत असहज रहती थी। मैं हमेशा अपने डायरेक्टर से पूछती रहती थी कि ज्यादा रोबोटिक तो नहीं लग रहा। साथ ही जब उनसे इंटरव्यू में आगे पूछा गया शाहिद कपूर के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा? उन्होंने शाहिद से क्या सीखा।

शाहिद की इस बात से इम्प्रेस हैं कृति

कृति इसके जवाब में कहती हैं, शाहिद कपूर के अंदर सबसे अच्छी बात ये है कि वो हर दिन कुछ न कुछ नया सीखने की कोशिश करते हैं, जैसे कुछ लोगों में होता है वो एक समय बाद कम्फर्ट जोन में चले जाते हैं। लेकिन शाहिद में ऐसा नहीं है वो हर दिन कुछ न कुछ नया करने की सोचते हैं। कृति कहती हैं, मुझे शाहिद की यही बात बहुत अच्छी लगती है।

साइंटिस्ट के रोल में नजर आएंगे शाहिद

वहीं जब शाहिद कपूर से ये पूछा गया कि आपने अब तक कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। आप फिल्म साइन करते वक्त अपने दिमाग में क्या सोचते हैं। इसके जवाब में शाहिद कहते हैं, मैं लगातार एक जोनर की फिल्म नहीं कर सकता। मैं अपना हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करता हूं। साथ ही शाहिद ने इंटरव्यू के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्निकस पर बढ़ती निर्भरता के बारे में बात की। फिल्म में शाहिद कपूर एक साइंटिस्ट का रोल प्ले करेंगे, जिन्हें रोबोट का रोल प्ले कर रही कृति से प्यार हो जाता है। कुछ दिन पहले इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। ट्रेलर देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है  रोबोट और साइंटिस्ट की ये कहानी काफी सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ