Kriti Sanon Ramp Walk Story: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से डेब्यू करने वाली कृति अब इंडस्ट्री में एक बड़ा चेहरा बन चुकी हैं। हाल ही के कुछ सालों में तो कृति की एक के बाद एक बेहरतरीन फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया है। फिल्म ‘मिमी’ के लिए तो कृति को नेशनल अवॉर्ड तक दिया जा चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कृति को करियर की शुरुआत में ही काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनकी जिंदगी में एक ऐसा भी मोड़ आया था, जब उन्होंने सबकुछ छोड़कर अपने घर वापस जाने का फैसला कर लिया था। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस ने ना सिर्फ एक एक्टर के तौर पर खुद को साबित किया बल्कि अपनी एक खास पहचान भी बनाने में कामयाब रहीं।
पहले रैंप वॉक के बाद रो पड़ी थीं एक्ट्रेस
ब्रूट इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में कृति ने अपने पहले रैंप वॉक का एक्सपीरियंस शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उस दिन एक गलती की वजह से उन्हें सभी के सामने डांट सुननी पड़ी थी। कृति ने कहा कि ‘मेरे पहले रैंप शो में मैंने कोरियोग्राफी में गलती कर दी, जिसके लिए कोरियोग्राफर मुझ पर काफी गुस्सा हो गई थीं। उन्होंने मुझे 20 दूसरी मॉडल्स के सामने डांट लगा दी थी और मैं बस रोने लगी। जब भी कोई मुझे डांटता है, मैं रोना शुरू कर देती हूं।’ उस दिन भी कुछ वैसा ही हुआ।
ऑटो में जाते-जाते रोती रहीं कृति
इस घटना के बाद कृति एक ऑटो में बैठकर घर वापस जा रही थीं और उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। जब वो घर पहुंचीं, तो उन्होंने अपनी मां को रोत-रोते सारी बात बताई। कृति उस वक्त इतना टूट गई थीं कि वो वापस से रैंप वॉक नहीं करना चाहती थीं। इस पर उनकी मां ने उन्हें सलाह दी। कृति ने बताया कि ‘मेरी मां ने कहा कि ये पेशा तुम्हारे लिए है या नहीं, ये तुम्हें समझना होगा। लेकिन तुम्हें भावनात्मक रूप से मजबूत होना पड़ेगा और आत्मविश्वास हासिल करना होगा।’ मां की इसी सलाह को मानते हुए कृति ने उस घटना के बाद हार नहीं मानी और वो लगातार आगे बढ़ती रहीं।
यकीनन कृति का ये सफर आसान नहीं रहा, लेकिन उन्होंने खुद पर विश्वास रखा और आज वो सफलता की ऊंचाइयों पर हैं। ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका चुप्पी’ और ‘मिमी’ जैसी फिल्मों से उन्होंने काफी तारीफें लूटी हैं।
यह भी पढ़ें: Ranbir-Alia की Raha के नक्शे कदम पर Deepika-Ranveer की बेटी, इस मामले में हैं सिमिलर
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines