Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन जल्द ही फिल्म ‘दो पत्ती’ (Do Patti) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में कृति न सिर्फ एक्टिंग करती हुई नजर आएंगी बल्कि वो इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। कृति सेनन अपने करियर में काफी आगे बढ़ रही हैं। अब वो एक्टिंग के साथ-साथ प्रोड्यूसर के तौर पर भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही हैं। इसी बीच अब फिल्म को प्रमोट करते हुए एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खुलासा किया है। कृति सेनन ने अब अपने रिश्तेदारों को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
कृति सेनन रिश्तेदारों से क्यों हैं परेशान?
कृति सेनन ने अब अपनी बहन से जुड़ा किस्सा बताया है। कृति को रिश्तेदारों पर जो गुस्सा आता है उसका कनेक्शन सीधे-सीधे उनकी बहन नूपुर सेनन (Nupur Sanon) से है। दरअसल, अब एक्ट्रेस ने रिवील किया है कि दोनों बहनें एक ही इंडस्ट्री से हैं और इसके कारण उनके रिश्तेदार दोनों बहनों में खूब तुलना करते हैं। रिश्तेदारों की ये हरकत कृति को बेहद परेशान करती है। अब उन्हें और नूपुर को कैसा महसूस होता उस पर कृति ने खुलकर बात की है।
नूपुर के साथ ठीक बर्ताव नहीं करते रिश्तेदार?
एक्ट्रेस बोलीं, ‘कुछ भी ऐसा नहीं हुआ कि एक-दूसरे के लिए हमारी फीलिंग्स बदल गई हों। मुझे नहीं लगता कि मैं उससे गुजरी हूं, कम से कम अभी तक तो नहीं। जब मैं इंडस्ट्री में आई थी तब नूपुर बहुत छोटी थी और वो उस समय मुंबई में भी नहीं थी और तभी मैंने देखा कि कुछ रिश्तेदार हमारे साथ अलग-अलग बर्ताव कर रहे थे और इससे मुझे गुस्सा आ गया। जब हम रिश्तेदारों के घर जाते थे वो हमारे साथ भेदभाव करते थे।’
यह भी पढ़ें: इन 5 मौकों पर कंटेस्टेंट्स के साथ खेल गए Bigg Boss, अपने लाडले तक को नहीं छोड़ा
रिश्तेदारों के बर्ताव से कैसे निपटती हैं नूपुर?
कृति ने आगे कहा, ‘रिश्तेदार मुझे अलग और नूपुर को अलग तरह से बर्थडे विश करते। मुझे ये काफी इमैच्योर लगता है। नूपुर छोटी बहन होने के बावजूद बहुत स्ट्रॉन्ग और बहुत मैच्योर है। वो चीजों को बेहतर तरीके से हैंडल करती है और कोई चीज उसे परेशान करती है या दुखी करती है तो वो उसे अपने चेहरे तक पर आने नहीं देतीं।’ कृति का कहना है कि रिश्तेदारों के इस बर्ताव से उन्हें बेहद चीड़ होती है।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
11 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
11 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
12 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
13 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
14 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines