Kriti Sanon On Koffee With Karan 8: हाल में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) के चैट रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण 8’ (Koffee with Karan 8) में किसी भी तरह के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के कथित प्रमोशन की खबरों पर नाराजगी जाहिर की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया है उन्होंने इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मदद भी ली है। दरअसल, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।
इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस के साथ यह शेयर किया है कि उनके खिलाफ कुछ झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, जिससे उनका कोई लेना देना नहीं है। कृति ने यह साफ किया कि करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण 8’ में उनके द्वारा किसी भी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का प्रमोशन करने पर जो भी खबरें छापी जा रही हैं सब निराधार हैं। यह सभी आरोप लगत है।
Kriti Sanon Instagram Story
झूठी खबरों के खिलाफ Kriti Sanon ने ली कानूनी मदद
साथ ही इन दावों को खारिज करते हुए कृति ने सोशल मीडिया पर यह भी बताया कि उनके खिलाफ इस तरह की गलत खबरें फैलाने पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई की है। कृति ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘कॉफ़ी विद करण’ में मेरे खिलाफ कुछ ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को प्रमोट करनी की झूठी खबरों वाले कई आर्टिकल आए हैं, जो पूरी तरह से फर्जी और झूठे हैं। साथ ही ये सभी आर्टिकल बिल्कुल बेईमानी और गलत इरादे से छापे गए हैं। ये सभी आर्टिकल मानहानिकारक हैं और मुझे ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ने का झूठा दावा कर रहे हैं। मैंने शो में कभी भी किसी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के संबंध में बात नहीं की है’।
यह भी पढ़ें: ‘तू सबका बाप…’ Neil Bhatt ने Vicky Jain को बताया आस्तीन का सांप; घर से बेघर हुए Tehelka Bhai
Kriti Sanon का वर्कफ्रंट
वहीं, अगर कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनका आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘गणपथ’ में देखा गया था। इसके अलावा वो जल्द ही रिया कपूर द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित ‘द क्रू’ और खुद की निर्मित ‘दो पत्ती’ में नजर आने वाली है, जो अगले साल 2024 में रिलीज होंगी।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines