Kriti Sanon Dances Pawan Singh Lollypop Lagelu: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ का क्रेज बॉलीवुड सितारों के सिर चढ़कर बोल रहा है. आए दिन कोई ना कोई सितारा इस गाने पर डांस करते नजर आता है. कार्तिक आर्यन के बाद अब कृति सेनन अपनी बहन नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन के संगीत में ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने पर डांस करती दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर कृति सेनन के डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. कृति के साथ इस वीडियो में एक्टर वरुण शर्मा भी कमर मटकाते नजर आ रहे हैं.
कृति ने मचाया धमाल
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई और इस सेरेमनी में पवन सिंह के गाने ने रंग जमा दिया. संगीत सेरेमनी से सामने आए वीडियो में कृति सेनन और वरुण शर्मा दोनों ही ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर ताल से ताल मिलाते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कृति डिजाइनर लहंगे में कमाल ढा रही हैं. वहीं वरुण शर्मा ने भी ब्लैक कलर की डिजाइनर शेरवानी पहनी है. सोशल मीडिया पर फैंस दोनों के डांस की काफी तारीफ भी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Tara Sutaria की लव स्टोरी बनी गॉसिप का हॉट टॉपिक, क्या इस बार भी अधूरी रह जाएगी प्रेम कहानी?
कार्तिक आर्यन भी जमा चुके रंग
कृति सेनन और वरुण शर्मा से पहले कार्तिक आर्यन भी इस सुपरहिट गाने पर कमर मटका चुके हैं. हाल ही में हुई कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी की शादी में भी कार्तिक ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने पर धमाल मचाते दिखाई दे रहे हैं. कार्तिक का डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. कार्तिक के साथ पूरा एक डांस ग्रुप भी डांस कर रहा था, जिससे कार्तिक की परफॉर्मेंस में चार चांद लग गए थे.
यह भी पढ़ें: ‘कोई और बड़ी खबर है….’, बालिका-वधू एक्ट्रेस अविका गौर ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
कब है नुपूर सेनन-स्टेबिन बेन की शादी?
वहीं नुपूर सेनन और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन की संगीत सेरेमनी से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें नुपूर और स्टेबिन ‘गल्लां गुडियां’ गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. बता दें कृति सेनन की बहन नुपूर और स्टेबिन बेन की शादी के फंक्शन उदयपुर में हो रहे हैं. हाल ही में कृति के पूरे परिवार को मुंबई से उदयपुर जाते हुए देखा गया था. नुपूर और स्टेबिन 11 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और फिलहाल अभी उनकी शादी के फंक्शन चल रहे हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines