हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Kriti Sanon ने कबीर बहिया के साथ कंफर्म किया रिलेशनशिप? तस्वीरों से मिला सबूत

Kriti Sanon With Rumor Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप को हवा दे दी है। तस्वीरों में एक्ट्रेस रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Kriti Sanon.

Kriti Sanon With Rumor Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘दो पत्ती’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसमें काजोल और शहीर शेख अहम किरदार में हैं। इस बीच ​कृति अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

दरअसल, दिवाली के खास मौके पर कृति ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें दिवाली सेलिब्रेशन की हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ पोज देते हुए दिखीं। बस फिर क्या देखते ही देखते कृति सेनन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होनी शुरू हो गई हैं।

कबीर बहिया के साथ सेलिब्रेट की दिवाली

बीते दिन साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तस्वीरें देखकर कयास लगाया जाने लगा कि दोनों ने दुनिया की नजर से छिपकर शायद एक साथ दिवाली सेलिब्रेट की है। वहीं अब कृति सेनन ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस के अलावा उनके पेरेंट्स, बहन नुपुर सेनन और उनके बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन नजर आए। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने खींचा जो तस्वीर में कृति के साथ पोज देते दिखे।

बता दें कि कृति सेनन के दिवाली सेलिब्रेशन में उनके मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट भी पहुंचे। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर वरुण शर्मा और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन दिया, ‘फैमिली और दोस्तों के साथ दिवाली… सभी को दिवाली की शुभकामनाएं!!!’

यह भी पढ़ें: काजोल-कृति की ‘दो पत्ती’ से पहले OTT पर देख लें ये 7 फिल्में, सस्पेंस घुमा देगा दिमाग!

एक्ट्रेस ने कंफर्म किया रिलेशनशिप?

उधर, दिवाली सेलिब्रेशन में कृति सेनन को रूमर्ड बॉयफ्रेंड साथ देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद एक्ट्रेस ने कबीर बहिया के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर​ दिया है। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक कबीर बहिया के साथ रिश्ते पर ऑफिशियली कुछ कंफर्म नहीं किया गया है।

बर्थडे पर एक साथ दिखे थे कृति-कबीर

गौरतलब है कि कृति सेनन अपने 34वें जन्मदिन को सेलिब्रेट करने ग्रीस पहुंची थीं, जहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक्ट्रेस कबीर बहिया के साथ डांस करते हुए दिखाई दी थीं। इसके अलावा लंदन से दोनों की एक बैक साइड तस्वीर सामने आई थी। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों सीक्रेट रिलेशनशिप में हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें