Kriti Sanon Birthday: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से अभिनेत्री कृति सेनन किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कृति सेनन ने हमेशा ही अपने अलग-अलग रोल से लोगों का दिल जीता है और दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। 27 जुलाई को कृति सेनन अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके पॉपुलर किरदारों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
कृति सेनन के पॉपुलर किरदार
कृति सेनन की बात करें तो कृति ने एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में बेहद दमदार रोल निभाए हैं। अगर एक्ट्रेस के पॉपुलर रोल्स पर नजर डाले तो कृति ने फिल्म ‘मिमी’ में सरोगेट मां का किरदार निभाया था, जो खूब पॉपुलर है। एक्ट्रेस की इस रोल में खूब तारीफ हुई थी। इसके अलावा फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में एक्ट्रेस ने एक सिंपल लड़की का रोल निभाया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था।
फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’
इसके अलावा फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में कृति ने एक रोबोट का रोल अदा किया था। एक्ट्रेस का ये रोल भी बेहद फेमस है और इसके लिए उनकी तारीफ हो चुकी है। वहीं, फिल्म ‘दो पत्ती’ में कृति ने डबल रोल अदा किया था। इस फिल्म में भी कृति के किरदार की खूब तारीफ हुई थी। कृति सेनन हमेशा ही अपनी फिल्मों में अपने काम से लोगों का दिल जीत लेती हैं।
पर्सनल लाइफ
बात करें अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की तो कृति सिर्फ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ही सुर्खियों में नहीं रहती हैं। जी हां, एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जमकर चर्चा में रहती हैं। लंबे समय से कृति को लेकर रूमर्स हैं कि वो बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है, लेकिन इन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।
कौन हैं कबीर बहिया?
अगर कृति सेनन के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया की बात करें तो वो एक मशहूर बिजनेसमैन हैं। कबीर ने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल से की है। कबीर बहिया, वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के संस्थापक भी हैं। बता दें कि कबीर बहिया यूके स्थित ट्रैवल एजेंसी साउथहॉल ट्रैवल के मालिक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में होगी Gaurav Taneja की एंट्री? Flying Beast ने खुद दे दिया जवाब
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
2 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
3 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
4 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
22 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines