Kriti Kharbanda Health Update: अभिनेत्री कृति खरबंदा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती है। सोशल मीडिया पर कृति के तमाम पोस्ट नजर आते रहते हैं और फैंस को भी एक्ट्रेस के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, हाल ही में कृति ने जो पोस्ट शेयर किया है, वो फैंस की टेंशन बढ़ा रहा है। कृति ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में जानकारी दी है कि वो बीमार हैं।
कृति खरबंदा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, कृति खरबंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में कृति ने लिखा कि हैलो, लाइफ का छोटा-सा अपडेट, बीता हफ्ता खराब रहा और उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में ठीक हो जाऊंगी। प्यार और ज्ञान, जो हमेशा आपकी मदद करेगा।
Kriti Kharbanda
बीते साल की थी शादी
कृति का ये पोस्ट सामने आने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं और लोगों को उनकी चिंता सताने लगी है, लेकिन टेंशन की बात नहीं है क्योंकि कृति के पोस्ट से साफ है कि वो जल्दी ही रिकवर कर लेंगी। गौरतलब है कि कृति सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और कुछ ही टाइम पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें वो अपने पति पुलकित सम्राट के साथ खास पल बीता रही थी। साल 2024 में पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने शादी की थी। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आती है और लोग उन्हें खूब प्यार देते हैं।
14 फेरे में आई थी नजर
कृति की बात करें तो उन्होंने साल 2009 से तेलुगु फिल्म ‘बोनी’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। साल 2016 की फिल्म ‘राज: रीबूट’ से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। एक्ट्रेस ने ‘शादी में जरूर आना’, ‘हाउसफुल 4’ और ‘पागलपंती’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया और लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई। उन्हें आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ’14 फेरे’ में विक्रांत मैसी के साथ देखा गया था। फिल्म का प्रीमियर जुलाई 2021 में जी5 पर हुआ था।
फिल्म ‘रिस्की रोमियो’
इतना ही नहीं बल्कि इसके बाद कृति निर्देशक अबीर सेनगुप्ता की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में सनी सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। पिछले साल ये जानकारी भी सामने आई थी कि वो राणा दग्गुबाती के साथ एक अपकमिंग मनोरंजन फिल्म में काम करेंगी।
यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela की मां अस्पताल में भर्ती, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर की दुआ की अपील
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
3 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
5 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
6 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
8 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
11 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines