Kriti Kharbanda Birthday: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 29, अक्टूबर 1990 को नई दिल्ली में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में तेलुगु फिल्म ‘बोनी’ से की थी, अपने करियर की शुरुआत की थी। कृति ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच अपनी जबरदस्त पहचान बना ली थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने इमरान हाशमी की फिल्म ‘राज: रीबूट’ से बॉलीवुड में अपना पहला डेब्यू दिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस कई हिंदी फिल्मों में नजर आईं।
उन्होंने अपने करियर में तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम कर किया है। हिंदी सिनेमा में कृति को राज कुमार राव (Raj Kumar Rao) की फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ (Shadi Mein Jaroor Aana) से असली पहचान मिली। इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। साथ ही इस फिल्म के गाने ‘ठुकरा के मेरा प्यार…मेरा इंतकाम देखेगी’ खूब फेमस हुआ था, जिसको आज भी बेहद पसंद किया जाता है।
यह भी पढ़ें: महिला पत्रकार के साथ एक हरकत कर पछताया फेमस नेता-अभिनेता, माफी मांगने पर भी दर्ज हुई FIR
जब एक्ट्रेस को होटल रूम में मिला था हिडन कैमरा
कृति अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक बार एक्ट्रेस मे अपने एक इंटरव्यू के दौरान एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था, ‘एक फिल्म की शूटिंग के लिए वो एक होटल में रुकी थी, जिसके रूम में किसी स्टाफ ने हिडन कैमरा लगाया हुआ था’। कृति ने आहे बताया था, ‘मुझे याद है कि मैं एक कन्नड़ फिल्म की शूटिंग कर रही थी। शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस जिस होटल के जिस कमरे में रुकी थी वहां एक लड़का कुछ काम कर रहा, जिस दौरान वो एक कैमरा लगा गया था’।
कई रातों तक सो नहीं पाई थी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने आगे बताया, ‘जब मुझे इस बात का अंदाजा लगा और हमने कमरे में रखी चीजों को उलट-पलट किया तो पता चला कि सेट टॉप बॉक्स के पीछे कैमरा दिख गया। भले ही कैमरा हमें मिल गया, लेकिन ये मेरे लिए बहुत डरावना अनुभव था। मन इस बात से डर गया था कि अगर कैमरा नहीं मिलता तो ये बहुत परेशानी का सबब बन सकता था’। वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘रिस्की रोमियो’ में देखा गया था।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
47 mins agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines