Krishna Mukherjee Talk About Harassment: मनोरंजन की दुनिया में हैरेसमेंट से जुड़ी खबरें आना कोई नई बात नहीं है। आए दिन सेलिब्रिटी अपने साथ हुए बुरे व्यवहार के बारे में शॉकिंग खुलासा करते रहते हैं। इस बीच छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस ने अपनी आपबीती सुनाई है। ‘नागिन 3’, ‘शुभ शगुन’, ‘ये हैं मोहब्बतें’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं कृष्णा मुखर्जी ने अपने साथ हुए बुरे बर्ताव के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि शो के सेट पर प्रोड्यूसर ने उनके साथ गलत हरकत की थी।
डिप्रेशन और एंग्जाइटी से जूझ रहीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने साथ हुए बुरे बर्ताव की चर्चा की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुलासा किया कि वो पिछले करीब डेढ़ साल से काफी बुरे दौर से गुजर रही हैं। वो इन दिनों डिप्रेशन और एंग्जायटी से घिरी हुई हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरे शो शुभ शगुन के सेट पर मुझे कुछ ऐसी चीजों का सामना करना पड़ा था, जिस पर बात करने से मुझे काफी डर लगता था। अब मैं इन चीजों पर खुलकर बात करना चाहती हूं।’
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘शो के प्रोड्यूसर की गंदी हरकतों की वजह से मेरी हेल्थ ठीक नहीं है। मुझे याद है कि जब मेरी तबीयत खराब थी तो मुझे कैसे मेकअप रूम में बंद कर दिया गया था। मुझे प्रोड्यूसर धमकी देता था जिससे मुझे कुछ भी कहने में डर लगता था। मुझे डर था कि भविष्य में ऐसी चीजें दोबारा न हों इसलिए मैं नए प्रोजेक्ट्स साइन करने से डरती थी।’
कृष्णा मुखर्जी ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘प्रोडक्शन हाउस और निर्माता कुंदन सिंह की ओर से मुझे काफी बार परेशान किया गया। मुझे मेकअप रूम में बंद किया गया। मुझे फीस नहीं दी गई। जब मैं कपड़े बदल रही होती थी तो मेरे मेकअप रूम को जोर-जोर से खटखटाया जाता था। लगता था कि वो दरवाजा तोड़ ही देंगे। इस वजह से मैंने शूटिंग नहीं करने का फैसला किया था।’
यह भी पढ़ें: गहनों से लदी हीरोइन, तड़कता-भड़कता सेट, क्या Heeramandi में दिखेगा Sanjay Leela Bhansali का पुराना जलवा?
किसी ने नहीं की थी उनकी मदद
एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि पैकअप होने के बाद उन्हें फीस नहीं दी जाती थी। उन्होंने कई लोगों से मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में हैरेसमेंट से जूझना पड़ा हो। यहां तक कि एक्टर्स को भी कई बार इन चीजों से गुजरना पड़ा है। इससे पहले शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर सानंद वर्मा ने अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरेसमेंट पर चौंकाने वाला खुलासा किया था।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 hr agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
3 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
4 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
9 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
9 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
10 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
10 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
12 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
20 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines