Krishna Mukerjee Honeymoon Video: इन दिनों टेलीविजन की एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी अपना हनीमून एंजॉय कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अब अपने पति के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने शादी की है और अब वो अपने पति चिराग बाटलीवाला (Chirag Batliwalla) के साथ फ्रांस घूम रही हैं। कृष्णा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो अपने पति के साथ पानी में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
पानी में पति के साथ मस्ती करती दिखीं कृष्णा मुखर्जी
साथ ही वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ब्लैक कलर की बिकिनी पहने पति चिराग के साथ खूब मस्ती और एंजॉय कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि चिराग भी अपनी पत्नी के डांस को फॉलो करते हैं और खूब मस्ती करते हैं। कपल के इस वीडियो को देखकर फैंस भी अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही कपल की कमेंस्ट्री भी लोगों को खूब भा रही है।
नेशनल पार्क का है ये वीडियो
बता दें कि कृष्णा मुखर्जी अपने पति चिराग के साथ हनीमून मनाने के लिए फ्रांस के Praslin गए हैं। साथ ही जिस वीडियो को एक्ट्रेस ने शेयर किया है, वो वहां के एक नेशनल पार्क का है। वीडियो में कपल पानी में भीगते हुए नजर आ रहा है और साथ ही दोनों डांस भी कर रहे हैं। इसके पहले भी कृष्णा अपने हनीमून से कई फोटोज को शेयर कर चुकी है।
पहले भी हनीमून की झलकियां दिखा चुकी है कृष्णा
बता दें कि एक्ट्रेस कृष्णा ने अपने हनीमून की झलकियों को अपने इंस्टा की स्टोरी पर शेयर किया है। इस इंस्टा स्टोरी में कृष्णा महंगी मैगी खाती हुई नजर आ रही है। साथ ही उनके पति उनका मजाक भी उड़ाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्हें कहते सुना गया कि- ‘1800 की मैगी खा रही है,’ वहीं एक्ट्रेस कृष्णा एक और इंस्टा पोस्ट में आलू पूरी भी खाती हुई नजर आ रही हैं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
5 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
9 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
11 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
11 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
13 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines