Tishaa Kumar से पहले भी औलाद की मौत का दर्द झेल चुके हैं सेलेब्स, किसी के साथ दुर्घटना तो किसी ने कर ली आत्महत्या

Celebrities Lost Kids: एक्टर कृष्ण कुमार से पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने बच्चों की मौत का मातम मना चुके हैं। बच्चे को खोने के गम में इन सेलेब्स का ऐसा हाल हुआ कि पूरी दुनिया रोने पर मजबूर हो गई। बेबसी के कारण कोई भी अपनी औलाद को बचा नहीं पाया।

Celebrities Lost Kids

Celebrities Lost Kids

विज्ञापन

Celebrities Lost Kids: आज भूषण कुमार की कजिन तिशा कुमार का अंतिम संस्कार हुआ है। इस दुखद समय में तिशा के पिता और मां बेटी की मौत के गम में बेसुध हैं। बेटी के दुनिया से जाने पर मां-बाप की हालत देखकर लोगों के भी आंसू नहीं सुख रहे। 20 साल की इकलौती बच्ची को खोना मां-बाप के लिए आसान नहीं है। वो चाहकर भी इस दर्द से जिंदगीभर उबर नहीं पाएंगे। बता दें, एक्टर कृष्ण कुमार और उनकी पत्नी तान्या सिंह से पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स अपने बच्चों को खोने का गम झेल चुके हैं।

विज्ञापन

कबीर बेदी

एक्टर कबीर बेदी ने खुद खुलासा किया था कि उनके बेटे ने खुदकुशी कर ली थी। एक्टर का 26 साल का बेटा सिद्धार्थ डिप्रेशन में था और उसे सिजोफ्रेनिया नाम की भयानक बीमारी हो गई थी। उसकी उदासी इतनी बढ़ गई कि उनसे खुद अपनी जान ले ली। अब एक्टर कबीर बेदी खुद को आज तक बेटे की मौत का जिम्मेदार मानते हैं क्योंकि वो इस अनहोनी को रोक नहीं सके।

शेखर सुमन

शेखर सुमन आज इंडस्ट्री में एक नाम हासिल कर चुके हैं। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उनके पास कोई काम नहीं था। इस मुश्किल वक्त में उनके साथ वो हुआ जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। एक्टर के 11 साल के बड़े बेटे को दिल की बीमारी हो गई। अब बेटे के इलाज के लिए शेखर सुमन को मोटी रकम की जरूरत थी, लेकिन पैसा न होने की वजह से वो अपने बच्चे को बचा नहीं पाए। आज भी एक्टर को इस बात का गम सताता है।

विज्ञापन
Celebrities Lost Kids

सिंगर ने खोया अपना बेटा

जगजीत सिंह

मशहूर गायक जगजीत सिंह की आवाज में हमेशा एक दर्द महसूस होता था। लेकिन क्या आप जानते हैं सिंगर की जिंदगी में कितनी बड़ी दुखद घटना घटी थी। सिंगर के इकलौते बेटे का कार एक्सीडेंट हो गया था और इस सड़क दुर्घटना में उन्होंने अपने बच्चे को हमेशा के लिए खो दिया। बेटे की मौत से जगजीत सिंह को इतना बड़ा झटका लगा कि उन्होंने गाने से ही दुरी बना ली।

विज्ञापन
Celebrities Lost Kids

अनुराधा पौडवाल ने झेला बेटे की मौत का दर्द

विज्ञापन

अनुराधा पौडवाल

सिंगर अनुराधा पौडवाल भी अपने बेटे की मौत का मातम मना चुकी हैं। कोविड के दौरान सिंगर के बेटे अरुण का निधन हो गया था। किडनी फेल होने की वजह से अनुराधा पौडवाल के बेटे की मौत हो गई थी। सिंगर ने बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ