Director Jaideep Sen: कई साल से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े एक फिल्म डायरेक्टर को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। वो फिल्म तो आपको याद ही होगी जिसमें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने ‘क्रेजी 4’ गाने में जबरदस्त डांस मूव्स कर पूरी दुनिया का दिल जीत लिया था। फिल्म भले ही फ्लॉप थी लेकिन इस गाने को काफी पॉपुलैरिटी मिली। अब इसी फिल्म के डायरेक्टर की जान खतरे में है। मशहूर फिल्म डायरेक्टर जयदीप सेन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अब रिवील किया है कि वो 13 साल से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
डायरेक्टर को क्या हुआ?
बता दें, जयदीप सेन को HOCM (Hypertrophic Obstructive Cardiomyopathy) नाम की बीमारी है। इसके चलते डायरेक्टर को हार्ट ट्रांसप्लांट करवाने की जरूरत है। हालांकि, इसके लिए डायरेक्टर के पास पैसे नहीं हैं और सर्जरी अफ्फोर्ड न कर पाने के बाद अब वो लोगों से पैसे मांगकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। डायरेक्टर जयदीप सेन ने बताया है कि इस साल वो 2 बार हॉस्पिटल में भर्ती हो चुके हैं और मौत से बाल-बाल बचे हैं। इतना ही नहीं उन्हें तीन दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया था। अब डॉक्टरों का कहना है कि हार्ट ट्रांसप्लांट के अलावा उनके पास कोई और रास्ता नहीं है।
1 साल में दो बार हुए हॉस्पिटल में एडमिट
सर्जरी के लिए चाहिए 35 लाख
उन्हें अपनी इस बीमारी के बारे में कैसे पता चला था? उस बारे में बात करते हुए डायरेक्टर ने कहा कि Krrish 3 पर काम करते हुए एक बार वो राकेश रोशन के ऑफिस में बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी चेस्ट में ICB (Implantable Cardioverter Defibrillator) इम्प्लांट करवाया, अब जब भी उनका हार्ट रेट बढ़ता है तो यह हार्ट को झटका देता है ताकि अचानक मृत्यु से बचा जा सके। फिलहाल डायरेक्टर मुंबई की प्राप्तकर्ता सूची में पहले नंबर पर हैं। हालांकि, इस सर्जरी में उनके करीब 35 लाख रुपए लगेंगे और डायरेक्टर को इसके अलावा 15 लाख रुपए और रखने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi और उनके पति के साथ विदेश में ‘अनहोनी’, अब क्या करेगा कपल?
फिल्म इंडस्ट्री से मिल रही मदद
दूसरी तरफ हॉस्पिटल पालिसी के मुताबिक, पूरे 35 लाख जमा करवाने के बाद ही उनकी सर्जरी की जाएगी। डायरेक्टर के पास इतनी सेविंग्स नहीं है जितनी इलाज के लिए चाहिए। इसका कारण डायरेक्टर ने बताया है कि इस इंडस्ट्री में जब तक आप एक बड़ा ब्रांड नहीं बन जाते आप हमेशा अंडर पेड रहते हैं। बता दें, कई लोगों ने अब तक डायरेक्टर की मदद की है। जिससे जितना बन पड़ा वो उतनी मदद करता है और डायरेक्टर उसके लिए शुक्रगुजार हैं।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
9 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines