Kota Factory Star Cast Share Shooting Experience: ‘कोटा फैक्ट्री‘ का तीसरा सीजन आने के साथ ही कोटा शहर से जुड़ी यादें भी आंखों के सामने आने लगी हैं। ऊंची-ऊंची बिल्डिंग, हॉस्टल, कंधों पर बैग टांगे बच्चे और बड़े-बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट… कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिलता है राजस्थान के शहर कोटा में पहुंचने पर। जहां पढ़ाई के अलावा बच्चों को कुछ देखने को न मिले वहीं अगर उन्हें पता चलता है कि शूटिंग चल रही है तो उनका कैसा रिएक्शन होगा? ये सोचना वाकई दिलचस्प होगा। हाल ही में वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ की स्टारकास्ट नेटफ्लिक्स के पॉडकास्ट में पहुंची, जहां उन्होंने वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि जब पहली बार वो कोटा शहर पहुंचे तो कैसा माहौल था? वहीं शूटिंग के दौरान उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा?
मयूर मोरे ने शेयर किया एक्सपीरियंस
‘कोटा फैक्ट्री’ में वैभव का किरदार निभाने वाले मयूर मोरे ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया, ‘जब पहली बार मैं कोटा शहर पहुंचा तो टेंशन में आ गया था।’ उन्होंने कहा कि, ‘पहले सीजन की शूटिंग के दौरान मैंने देखा कि इस शहर में हॉस्टल और कोचिंग जाते हुए बच्चों के अलावा कुछ देखने वाला था ही नहीं। मैं परेशान हो गया था कि यहां के बच्चे कैसे रहते होंगे?’ उनके अलावा सीरीज में उदय का किरदार निभाने वाले आलम खान ने कहा, ‘हम जब सुबह शूटिंग पर जाते थे तो बच्चे कोचिंग जाते दिखते थे। जब पैकअप कर वापस आते थे तब भी बच्चे बैग लेकर कोचिंग जाते ही दिखते थे।’
यह भी पढ़ें: बिट्टू की मम्मी घर-घर हुईं फेमस, मगर Sunita Rajwar को पसंद नहीं था गुल्लक का ये किरदार, खुद किया खुलासा
कितना मुश्किल था शूटिंग करना
सीरीज में बालमुकुंद मीना का किरदार निभाने वाले रंजन ने शूटिंग के दौरान का किस्सा शेयर करते हुए बताया, ‘मुझे याद है कि जब हम कोटा में शूटिंग करते थे और बच्चों को पता चलता था कि शूटिंग चल रही है तो उनकी भीड़ आ जाती थी। इस वजह से मेकर्स को फेक कैमरे लगाने पड़ते थे।’ उन्होंने आगे बताया, ‘एक बार हमारी टीम ने एक स्पॉट पर फेक कैमरे सेटअप किए। पता चलते ही पूरी ऑडियंस वहां पहुंच गई जबकि हमारी टीम दूसरे स्पॉट पर शूटिंग कर रही थी।’ वहीं आलम खान ने कहा, ‘हमें शूटिंग के दौरान ऑडियंस को भ्रमित करना पड़ता था। तब जाकर हम परफेक्ट शॉट्स दे पाते थे।’
कब रिलीज हो रही है कोटा फैक्ट्री?
गौरतलब है कि कोटा शहर का कुछ माहौल ही ऐसा है, जहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई पर फोकस रखने के लिए इंस्पायर किया जाता है। इस शहर में रहना मतलब बाहरी दुनिया से कट जाने जैसा है। यहां बच्चों को किस तरह पढ़ाई का प्रेशर झेलना पड़ता है। उनकी जिंदगी में कितनी चुनौतियां आती हैं? इन सारी चीजों को ‘कोटा फैक्ट्री’ में बखूबी दिखाया गया है। आपको बता दें कि जितेंद्र कुमार स्टारर ये वेब सीरीज 20 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 mins agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 hr agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 hr agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
20 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines