Kota Factory Star Cast Nickname: कोटा फैक्ट्री ने फिर उन पुरानी यादों को ताजा कर दिया है, जिसमें स्टूडेंट्स से जुड़ी जर्नी, स्ट्रगल और एजुकेशन प्रेशर को शानदार तरीके से वेब सीरीज में परोसा गया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं TVF की क्रिएशन ‘कोटा फैक्ट्री’ की जिसके दोनों सीजन ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है। इससे पहले हम ‘कोटा फैक्ट्री’ की डेप्थ में जाएं और बताएं कि तीसरे सीजन में क्या खास होने वाला है? जानते हैं सीरीज की स्टार कास्ट के दिलचस्प निकनेम जो उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान रिवील किए।
मयूर मोरे ने बताया अपना निक नेम
आपको बता दें कि ‘कोटा फैक्ट्री 3’ नेटफ्लिक्स पर कल यानी 20 जून को रिलीज हो रही है। ऐसे में सीरीज की पूरी स्टार कास्ट एक पॉडकास्ट में शामिल हुई, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया। दरअसल, शो के होस्ट ने कोटा फैक्ट्री की स्टार कास्ट से पूछा कि कॉलेज में सभी का निकनेम होता है। आप लोगों के भी रहे होंगे। तो क्या आप हमें बता सकते हैं? इस पर सीरीज में वैभव का किरदार निभा रहे एक्टर मयूर मोरे ने अपना निकनेम बताया तो सभी हंस पड़े। उन्होंने कहा, ‘कॉलेज के दौरान मेरा निक नेम ‘पिकया’ था।’ उन्होंने इस नाम को रखने के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ‘मेरे पापा के बाल सफेद थे। इसलिए लोग मुझे पिकया बुलाते थे।’
यह भी पढ़ें: जितेंद्र कुमार के लिए असली जीतू भैया कौन? Kota Factory एक्टर बोले- मैं उनका एकलव्य था…
जीतू भैया का निक नेम है काफी दिलचस्प
सीरीज में बालमुकुंद मीना का किरदार निभा रहे एक्टर रंजन ने कहा, ‘मुझे कॉलेज में सब रंजू या जॉन बुलाते थे।’ वहीं सीरीज में जीतू भैया का किरदार निभा रहे एक्टर जितेंद्र कुमार ने अपना निकनेम बताने के साथ एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। एक्टर बोले, ‘मुझे बचपन में खूंटी नाम दिया गया था। मैं बहुत पतला हुआ करता था। इसके अलावा कुछ लोग मुझे टहनी बुलाते थे। पेड़ की टनही।’ ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
एक्टर ने शेयर किया मजेदार किस्सा
इस दौरान जितेंद्र कुमार ने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। एक्टर बोले, ‘मेरा एक दोस्त था जिसे लोग उसके पापा के नाम से जानते थे। उसके पापा का नाम बाबू लाल जी था। इसलिए हम सब उसे बाबू लाल बुलाने लगे।’ एक्टर ने आगे कहा, ‘एक दिन मैंने अपने दोस्त को कॉल करते हुए पूछा कि बाबू लाल बोल रहे हैं? सामने से आवाज आई कि हां बाबू लाल बोल रहा हूं। ये सुनकर मुझे हंसी आ गई। मैंने उनसे कहा कि नहीं आप बाबू लाल जी को बुलाओ। मैंने तुरंत फोन कट किया और सोचने लगा कि दोस्त की आवाज कैसे बदल गई?’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
7 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines